फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi will be a four-hour PM

काशी में साढ़े चार घंटे रहेंगे पीएम

Sun, 05 Jul 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 05 Jul 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kashi will be a four-hour PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को साढ़े चार घंटे अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। मोदी अपराह्न तीन बजकर दस मिनट पर विशाखापत्तनम से बनारस पहुचेंगे जबकि शाम सात बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। साढ़े चार घंटे के अपने व्यस्त कार्यक्रम में पीएम बीएचयू के ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने के साथ ही रिंग रोड योजना का शिलान्यास करेंगे और बिजली सुधार की योजना इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन को प्राप्त पीएम के प्रारंभिक प्रोटोकाल के अनुसार पीएम मोदी दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर विशाखापत्तनम से रवाना होंगे और अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकाप्टर से तीन बजकर 40 मिनट पर बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे। तीन बजकर 55 मिनट पर बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचकर उसके उद्घाटन की औपचारिकता पूरी करेंगे। यहां से पीएम सड़क मार्ग से डीरेका के लिए रवाना होंगे। 4ः35 बजे से 5ः45 बजे तक वह डीरेका में रहेंगे। इस दौरान वे आईपीडीएस की शुरुआत करने के साथ ही रिंग रोड योजना के पहले चरण का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


पीएम वाराणसी से बाबतपुर मार्ग (एनएच 56) को चौड़ा करने की योजना की शुरुआत करेंगे। वे चौक और कज्जाकपुरा विद्युत सब स्टेशन की आधारशिला रखने के साथ ही डीरेका मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6ः20 बजे मोदी हेलीकाप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना होंगे। वहां 6ः25 से 7ः40 बजे तक वे शहर के गणमान्य लोगों और चुनिंदा एनजीओ के लोगों से मिलेंगे। 7ः45 बजे मोदी दिल्ली वापस होंगे। उधर, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने भी 16 को प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे की पुष्टि की। कहा कि  प्रधानमंत्री बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने के साथ रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास और इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed