फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi viswnath temple

अद्भुत और अलौकिक होगा काशी विश्वनाथ धाम

Sat, 11 Jul 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
kashi  viswnath temple
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम अद्भुत और अलौकिक होगा। अपर मुख्य सचिव कृषि ने धाम और मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी। शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में निर्माण कार्य को देखने के लिए अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी पहुंचे। उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर मंगल कामना की। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम के चल रहे निर्माण कार्यों को देखा।
विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरांग राठी ने अपर मुख्य सचिव को बताया कि इस प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से चल रहा है। वर्तमान में मंदिर परिसर, मंदिर चौक, यात्री सुविधा केंद्र प्रथम और द्वितीय, भोगशाला के अलावा स्प्रिचुअल बुक सेंटर और उड स्टोर के निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण कराने और गुणवत्ता पूर्वक कार्य को कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। निर्माण कार्य के चलते दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी से धाम के निर्माण में भवनों के ध्वस्तीकरण के बाद मिले प्राचीन मंदिरों के बारे में भी पूछा। इस पर मुख्यकार्यपालक अधिकारी ने बताया कि 60 से अधिक मंदिर हैं जिनमें से 30 मंदिरों का जिक्र काशीखंड के स्कंद पुराण में मिलता है, जिन्हें संरक्षित करने की योजना है। कहा कि जब निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तब बाबा विश्वनाथ का धाम एक अद्भुत और अलौकिक धाम होगा, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु आकर मंदिर प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएंगे और बाबा का दर्शन पूजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed