फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwnath temple security man beat shopkeeper

बाबा के द्वार सुरक्षाकर्मियों का अत्याचार, पीएसी जवान ने दिव्यांग दुकानदार को जड़ा थप्पड़

Tue, 23 Jan 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 23 Jan 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
kashi vishwnath temple security man beat shopkeeper
व्यापारियों को समझाते एसपी सुरक्षा शैलेन्द्र कुमार राय - फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के कोतवालपुरा में सोमवार को एक दुकान के दिव्यांग कर्मचारी को ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवान ने पीट दिया। विरोध करने पर जवान ने दूसरे दुकानदारों से भी दुर्व्यवहार कर दिया। इससे क्षुब्ध क्षेत्रीय दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


व्यापारियों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही एसपी ज्ञानवापी सुरक्षा और सीओ सुरक्षा मौके पर पहुंच गए और समझा-बुझाकर दुकानदारों को शांत कराया। जवान को ड्यूटी से हटा दिया गया है। इस दौरान आधे घंटे बाबा का दर्शन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


वहीं, देर शाम को ढुंढिराज गणेश प्वाइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने एक दुकानदार के साथ दुर्व्यवहार किया। मामले में एसपी ज्ञानवापी सुरक्षा ने जांच का आदेश दिया है। सोमवार को विश्वनाथ गली कोतवालपुरा में सोने-चांदी की दुकान पर काम करने वाला दिव्यांग मुकुंद विश्वकर्मा दुकान पर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतार लगी थी। लाइन से अलग मुकुंद को जाते देख ड्यूटी पर तैनात पीएसी के जवान ने उसे टोका तो कर्मचारी ने बताया कि वह दुकान पर जा रहा है। इस पर सिपाही ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। 

आए दिन क्षेत्रीय दुकानदारों व श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार 

kashi vishwnath temple security man beat shopkeeper
पुलिस व दुकानदारों में हुई झडप के बाद व्यापारियों ने की बन्द दुकानें - फोटो : अमर उजाला
यह नजारा देखकर क्षेत्रीय दुकानदार गणेश पटेल भी विरोध करने लगे। पीएसी जवान की उनसे भी नोकझोंक हो गई। यह देख वहां मौजूद एक क्षेत्रीय दुकानदार और स्थानीय लोगों ने टोका-टाकी की तो सिपाही उनसे भी उलझ गया। तब तक वहां रनिंग कमांडो मंगलाचरण सिंह भी पहुंच गया।

पूरी बात सुनने के पहले उसने भी दुकानदार और स्थानीय लोगों से बदसलूकी शुरू कर दी। जैसे ही इसकी सूचना क्षेत्रीय दुकानदारों महेश चंद्र मिश्रा, राजू पाठक, कमल तिवारी, अजय तिवारी और मुन्ना रस्तोगी को हुई, वे अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके पर पहुंच गए।

दुकानदारों के जुटने के बाद मामला बिगड़ता, तब तक एसपी ज्ञानवापी सुरक्षा मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवान आए दिन क्षेत्रीय दुकानदारों के साथ और श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

वहीं, देर शाम को ढुंढिराज प्वाइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने दुकानदार से दुर्व्यवहार कर दिया। मामले की शिकायत एसपी ज्ञानवापी से की गई है। ज्ञानवापी एसपी शैलेंद्र कुमार राय का कहना है कि दुर्व्यवहार करने के आरोपी जवान को ड्यूटी से हटाकर मामले की जांच सीओ सुरक्षा को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जवान के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।​
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed