{"_id":"5b7087e042c792235b0c2514","slug":"kashi-vishwanath-temple-worship-time-choose-on-your-wish","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए अपनी मर्जी से चुनें समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए अपनी मर्जी से चुनें समय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 19 Aug 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु भोर तीन बजे से रात 11 बजे के बीच दर्शन का समय अपनी मर्जी और सुविधानुसार चुन सकते हैं।
श्रद्धालुओं को mahadevdarshan.org वेब पेज पर जाकर अपना विवरण भरना होगा। तिथि और समय का विकल्प क्लिक करने के बाद अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल और दर्शन करने वालों की संख्या का विवरण भर कर स्लिप का प्रिंट ले लें, क्योंकि मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी के अनुसार तय समय पर छत्ता द्वार पर मौजूद पुलिसकर्मियों को स्लिप का प्रिंट और आईडी प्रूफ दिखाएंगे तो आपको अलग लाइन में दर्शन कराने की व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था निशुल्क है।
विज्ञापन
एसएसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को अभी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। परिणाम का अध्ययन कर व्यवस्था को स्थायी रूप देने की कोशिश की जाएगी।