फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vishwanath temple system is developing like tirupati balaji temple

काशी विश्वनाथ दरबार को हाईटेक करने की कवायद तेज, इस मंदिर की तर्ज पर विकसित हो रहा सिस्टम

Wed, 13 Jun 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 13 Jun 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Kashi vishwanath temple system is developing like tirupati balaji temple
काशी विश्वनाथ मंदिर
श्री काशी विश्वनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को हाईटेक करने की कवायद तेज गई है। मंदिर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को तेजी से अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को जहां घर बैठे प्रसाद मिलेगा वहीं आरती की बुकिंग भी आसानी से होगी। तिरूपति बालाजी मंदिर के तर्ज पर यहां की व्यवस्था की गई है। चिप बेस्ड हैंड बैंड के जरिए श्रद्धालुओं को मंदिर में आरती के दौरान प्रवेश दिया जाएगा। इन सभी सुविधाओं के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें से पब्लिक एड्रेस सिस्टम का टेंडर आज खुलेगा। 
विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर योजना के तहत मंदिर परिसर में मंदिर परिसर में डिजिटलीकरण, प्रसाद, भवनों के ध्वस्तीकरण, मलबा निस्तारीकरण और ऑनलाइन दर्शन के लिए टेंडर आज खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक एड्रेस सिस्टम को विकसित करने के लिए खोले जाने वाले टेंडर में मंदिर परिक्षेत्र में 75 साउंड सिस्टम लगाए जाने हैं। इसमें सभी गेट, गंगा घाट एवं मुख्य सड़क से मंदिर तक को शामिल किया गया है।

साथ ही इको फ्रेंडली डिब्बे में मंदिर का प्रसाद का भी टेंडर फाइनल होना है। बाबा के प्रसाद को आनलाइन भेजने के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आरती के लिए श्री काशी विश्वनाथ आरती एप पर बुकिंग शुरू हो चुकी है। 

श्रद्धालुओं के लिए सहूलियत के लिए किए जा रहे प्रयास 

Kashi vishwanath temple system is developing like tirupati balaji temple
चिप बेस्ट हैंड बैंड के लिए भी टेंडर निकाला गया है। आरती की बुकिंग कराने वाले को चिप बेस्ड हैंड बैंड दिया जाएगा। कॉरिडोर के लिए क्रय किए जा रहे भवनों के ध्वस्तीकरण और मलबे के निस्तारण के लिए कंपनियों से टेंडर मांगे गए हैं।

अभी तक 99 भवनों को मंदिर न्यास परिषद ने क्रय किया है। इसमें से 36 से अधिक भवन ढहाए जा चुके हैं। दिल्ली से आई आर्किटेक्ट के निर्देश पर भवनों के  ध्वस्तीकरण में विशेष सावधानी बरती जा रही है। अभी तक यह काम वीडीए और नगर निगम कर रहा था लेकिन खतरे को देखते हुए टेंडर के माध्यम से बाहरी कंपनियों को आमंत्रित किया है।

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह का कहना है कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सहूलियत के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छह से अधिक टेंडर निकाले गए हैं। जून में ज्यादातर टेंडर खोल दिए जाएंगे और काम जल्द शुरू हो जाएगा।

ये होंगे बदलाव

Kashi vishwanath temple system is developing like tirupati balaji temple
- मंदिर के दोनों दक्षिण और उत्तर में 2-2 हजार वर्ग मीटर की खाली जगह चिह्नित की जा चुकी है। यहां पर कवर्ड शेड में श्रद्धालु खड़े होंगे और यूरिनल और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

- मंदिर ट्रस्ट कुछ धर्मशाला बनाएगा, जिसमें 10 रुपये से 50 रुपये तक में श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था होगी। अभी एक अतिथि गृह का टेंडर हुआ है, लेकिन फुल एसी की वजह से किराया 2500 तक है।

-काशी विश्वनाथ मंदिर में न्यास परिषद प्रसाद के लिए अपनी दुकान बनवाएगा, ताकि मिलावटी दूध प्रसाद में न चढ़े। 12 करोड़ की लागत से अन्न क्षेत्र दिसंबर तक पूरा होगा। 10 हजार श्रद्धालुओं को यहां रोजाना मुफ्त में प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed