Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Temple Sparsh Darshan will remain closed for two days in varanasi

Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ मंदिर में दो दिन बंद रहेगा स्पर्श दर्शन, इस वजह से लिया गया निर्णय

Fri, 21 Nov 2025 06:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 21 Nov 2025 06:15 PM IST
सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में दो दिन स्पर्श दर्शन बंद रहेगा। इसकी वजह है कि मंदिर के गर्भगृह में मकराना मार्बल लग रहा है। कल तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple Sparsh Darshan will remain closed for two days in varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में फर्श निर्माण के कारण दो दिन स्पर्श दर्शन प्रतिबंधित रहेगा। नेमी, आम और वीआईपी श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन ही मिलेंगे। मरम्मत कार्य पूरा नहीं होने की वजह से स्पर्श दर्शन पर प्रतिबंध की अवधि 22 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। मंदिर के गर्भगृह में मकराना मार्बल लगवाने के काम को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में मकराना मार्बल लगाने का काम 19 नवंबर से शुरू हुआ। इसे 20 नवंबर यानी बृहस्पतिवार तक पूरा करना था। बाबा की आरती और शयन आरती में अत्यधिक भीड़ होने के कारण मंदिर के गर्भगृह में काम समय से पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता यूपी सिंह ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी और एसडीएम को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी संवाद 2025: मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी बोले- बदल चुका है बनारस, अनुप्रिया पटेल ने देश के विकास पर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में दर्शनार्थियों के प्रवेश होने के कारण मार्बल लगाने में व्यवधान हो रहा है। इसलिए मंदिर के गर्भगृह में मार्बल लगाने के लिए अतिरिक्त दो दिन और लगेंगे। उन्होंने काम पूरा कराने के लिए दो दिन की और अनुमति मांगी है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने सहायक अभियंता और कार्यदायी एजेंसी को निर्देश दिया है कि मार्बल लगाने का काम जल्द से जल्द पूरा कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed