फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vishwanath temple security give to Ex army man in varanasi

काशी विश्वनाथ मंदिर से पुलिस और पीएसी होगी बाहर, सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे पूर्व सैनिक

Fri, 12 Jul 2019 06:35 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 12 Jul 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Kashi vishwanath temple security give to Ex army man in varanasi
सांकेतिक तस्वीर।

काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद की जा रही है। मंदिर में तैनात यूपी पुलिस और पीएसी के जवानों को हटाकर पूर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा, जबकि सीआरपीएफ अपने स्थान पर तैनात रहेगी। गृह मंत्रालय से इसकी अनुमति मिल गई है और मंदिर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 100 से अधिक प्वाइंट बनाए गए हैं। इसे रेड जोन और यलो जोन में बांटा गया है। यहां पीएसी, पुलिस, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, एलआईयू, बम निरोधक दस्ता सहित कई अन्य सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां काम कर रही हैं।
विज्ञापन


सामान्य दिनों में इनकी संख्या ढाई हजार से अधिक है। इनमें से जो पुलिस और पीएसी के जवान मंदिर परिसर में तैनात हैं, उन्हें हटाया जाएगा। इनकी जगह पूर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा। मंदिर प्रशासन का मानना है कि सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दर्शन व्यवस्था भी सुव्यवस्थित होगी। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय ने पूर्व सैनिकों की तैनाती को हरी झंडी दे दी है।
 

मंदिर प्रशासन ने ही बनाई थी योजना

मंदिर प्रशासन ने पुलिस और पीएसी की जगह पूर्व सैनिकों को तैनात करने की योजना बनाई थी, लेकिन ज्ञानवापी मस्जिद और विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा गृह मंत्रालय के निर्देश पर होती है। ऐसे में मंदिर प्रशासन अपने स्तर से कोई परिवर्तन नहीं कर सकता है।

इसीलिए मंदिर प्रशासन ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर पूर्व सैनिकों को तैनात करने की अनुमति की मांगी थी। जांच के बाद गृह मंत्रालय ने इसकी अनुमति दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed