काशी विश्वनाथ मंदिर: मंगला आरती और सुगम दर्शन के लिए टिकट की बिक्री शुरू, श्रद्धालुओं में प्रसन्नता
मंगला आरती में शामिल होने के लिए टिकट विश्वनाथ मंदिर के हेल्प डेस्क से प्राप्त किए जा सकेंगे। सुगम दर्शन के लिए भी तत्काल टिकट हेल्प डेस्क से लिए जा सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाली मंगला आरती के टिकटों की बिक्री शनिवार से शुरू हो गई। मंगला आरती के टिकट श्रद्धालुओं को हेल्प डेस्क से और ऑनलाइन भी मिलेंगे। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मंगला आरती के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित रहेगी और उतने ही टिकट बुक होंगे।
कोविड संक्रमण को देखते हुए पिछले कई दिनों से मंगला आरती के टिकट की बिक्री पर रोक लगी हुई थी। शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से मंगला आरती के टिकट की बिक्री शुरू होने पर श्रद्धालुओं में प्रसन्नता है। मंगला आरती में शामिल होने के लिए तत्काल टिकट ज्ञानवापी स्थित विश्वनाथ मंदिर के हेल्प डेस्क से प्राप्त किए जा सकेंगे।
भीड़ के कारण सुगम दर्शन के टिकट पर लगी थी रोक
सुगम दर्शन के लिए भी तत्काल टिकट हेल्प डेस्क से लिए जा सकेंगे। मंदिर में प्रवेश और मंगला आरती में शामिल होने के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश ही नहीं दिया जाएगा।
पढ़ेंः तस्वीरों में देखें बनारस में मकर संक्रांति: पतंग के साथ उड़ा कोरोना का डर, उल्लास के साथ उमड़ी आस्था
बाबा दरबार में लगा खिचड़ी का भोग
मकर संक्रांति पर काशी की परंपरा के अनुसार बाबा दरबार से लेकर शहर के मंदिरों में खिचड़ी भोग की परंपरा निभाई गई। काशी विश्वनाथ मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार बाबा को खिचड़ी का भोग प्रसाद अर्पित किया गया। शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मध्याह्न भोग आरती में बाबा को खिचड़ी भोग अर्पित किया गया।
बाबा के भोग को श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। वहीं विश्वनाथ गली के मुख्य गेट के सामने मौजूद खिचड़ी बाबा के मंदिर पर भी खिचड़ी के प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शहर के अन्य मंदिरों में भगवान को भोग लगाने के बाद खिचड़ी के प्रसाद का वितरण शुरू हुआ तो हर-हर महादेव से मंदिरों का प्रांगण भी गूंज उठा।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा एयरपोर्ट जैसी होगी, मोबाइल ले जा सकेंगे श्रद्धालु
राजा के रूप में भक्तों को दर्शन देंगे काल भैरव
काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव रविवार को राजा के रूप में भक्तों का दर्शन देंगे। महंत सुमित उपाध्याय ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में भोर चार बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक बाबा भक्तों दर्शन देंगे। दर्शन के दौरान भक्तों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इस दौरान देश में कोरोना महामारी के खात्मे के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी।