फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vishwanath temple corridor temple tender next month

काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के लिए अगले माह होगा टेंडर, इस शैली में होगा निर्माण

Tue, 16 Oct 2018 10:59 AM IST
पीयूष तिवारी,अमर उजाला,वाराणसी
पीयूष तिवारी,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 16 Oct 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
Kashi vishwanath temple corridor temple tender next month
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रवेशद्वार और कॉरिडोर का निर्माण नागर शैली में किया जाएगा। हिंदू स्थापत्यकला की यह एक प्राचीन शैली है। इतिहासकारों के अनुसार गुप्तकाल में इसी शैली से मंदिर बनाए जाते थे। मंदिर कॉरिडोर के लिए अगले माह टेंडर होने वाला है।
विज्ञापन


इस लिए कंसलटेंट कंपनी को उस आधार पर ही पूरा नक्शा तैयार करने के लिए निर्देश दिया गया है। इसलिए जल्द ही इसकी डिजाइन भी तैयार होने की संभावना है। काशी का विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ का मंदिर, जग्गनाथ मंदिर सहित कई अन्य मंदिर नागर शैली में बने हुए हैं। इसलिए 25 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में होने वाले श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के सभी निर्माण भी नागर शैली में कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर नागर शैली में बना है। इसलिए कॉरिडोर के होने वाले सभी निर्माण कार्य उसी शैली में कराए जाएंगे। अगले माह तक कॉरिडोर निर्माण के लिए टेंडर होना है। उससे पहले नक्शा तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है नागर शैली

नागर शैली उत्तर भारतीय हिंदू स्थापत्य कला की प्रमुख तीन कलाओं नागर शैली, द्रविड़ शैली और वेसर शैली में से एक है। हिमालय पर्वत से लेकर विंध्य पवर्तमाला के बीच अधिकांश मंदिर इसी शैली में मिलते हैं। विशिष्ट योजना और विमान इस शैली की दो बड़ी खासियत हैं।

त्रिरथ, सप्तरथ और नवरथ निर्माण किए जाते हैं। विकसित नागर मंदिर में गर्भगृह, उसके समक्ष क्रमश: अन्तराल, मंडप और अर्द्ध मंडप होते हैं। एक ही अक्ष पर एक दूसरे से संलग्न इन भागों का निर्माण किया जाता है। परमार शासकों ने भी वास्तुकला के क्षेत्र में नागर शैली को प्रधानता देते हुए मंदिरों का निर्माण करावाया।

राजस्थान से मंगाए जाएंगे पत्थर

नागर  शैली के लिए राजस्थान से पत्थर मंगाए जाएंगे। कॉरिडोर के भव्य प्रवेश द्वार, यज्ञशाला, भोज शाला, विग्रहों का पुर्नस्थापन, सभागार आदि का निर्माण इसी शैली में होगा। इसलिए मंदिर की ओर से तय की गई कंसलटेंट कंपनी एचसीपी इंडिया लिमिटेड भी उसी आधार पर एक माह के अंदर पूरा नक्शा बनाकर दे देगी। 

इतिहास विभाग (बीएचयू) के प्रो. एमपी अहिरवार ने कहा कि  उत्तर भारत के अधिकतर मंदिर नागर शैली के होते हैं। इस शैली की विशेषता क्रमश: ऊपर की दिशा में पतले होते शिखर हैं। इनका आकार पिरामिड जैसा होता है। शिखर पर या तो कलश होता है या फिर उन पर ध्वज लगा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed