{"_id":"5c24c2c5bdec2256c93f7c77","slug":"kashi-vishwanath-temple-arti-late-due-to-dispute-between-mahant-family-and-temple-administration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंत परिवार और मंदिर प्रशासन में खींचतान, काशी विश्वनाथ मंदिर में सप्तऋषि आरती हुई लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत परिवार और मंदिर प्रशासन में खींचतान, काशी विश्वनाथ मंदिर में सप्तऋषि आरती हुई लेट
Fri, 28 Dec 2018 11:12 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
बाबा आरती की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ मंदिर में शाम के समय होने वाली बाबा की सप्तऋषि आरती करने को लेकर मंदिर प्रशासन और महंत परिवार के बीच ठन गई। इससे शाम की आरती आधे घंटे लेट हुई जो चर्चा का विषय बना रहा।
काशी विश्वनाथ मंदिर में पांच आरती होती है। इनमें से एक आरती महंत परिवार की है, जिसकी राग भोग सेवा महंत शशिभूषण त्रिपाठी के परिवार द्वारा कराई जाती है। इसे लेकर मंदिर प्रशासन ने मंदिर के बाहर नोटिस लगाया था, जिसमें कहा था कि परंपरागत लोग ही सप्त ऋषि आरती करेंगे।
बुधवार को गर्भ गृह में आरती के लिए जब महंत परिवार मंदिर की सफाई करने के लिए पहुंचा तो मंदिर के अधिकारियों ने परिवार के अन्य सदस्यों के आरती के समय प्रवेश पर रोक लगा दी। इसको लेकर महंत का परिवार नाराज हो गया औैर करीब आधे घंटे तक जद्दोजहद चलती रही।
विज्ञापन
अंत में 7 बजे होने वाली आरती 7.30 बजे शुरू हो सकी। महंत परिवार का आरोप था कि मंदिर प्रशासन परंपरा को ही बदलने जा रहा है, जबकि मंदिर प्रशासन का कहना था की अगर आज यह परिवार आरती नहीं करेगा तो अपने अर्चकों से शप्तऋषि आरती करवाएंगे।

गर्भ गृह में टूटे व पुराने मार्बल बदलने का काम शुरू
काशी विश्वनाथ मंदिर
काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में कुछ मार्बल के पत्थर टूट गए थे, जिनको मंदिर प्रशासन ने बुधवार से बदलना शुरू कर दिया है। भोग आरती के बाद से पत्थर हटाने का काम शुरू हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि पत्थर काफी पुराने हो गए थे, जिससे श्रद्धालु फिसल रहे थे।
इसलिए एक तरफ का रास्ता बन्द करके कार्य शुरू हुआ जो शाम तक चला। रास्ता बंद होने से भक्तों को भी थोड़ी समस्या आई इससे कतार काफी बड़ी हो गई थी। प्रशासन ने सभी को व्यवस्थित दर्शन कराया।
इसलिए एक तरफ का रास्ता बन्द करके कार्य शुरू हुआ जो शाम तक चला। रास्ता बंद होने से भक्तों को भी थोड़ी समस्या आई इससे कतार काफी बड़ी हो गई थी। प्रशासन ने सभी को व्यवस्थित दर्शन कराया।