{"_id":"5bd574e6bdec22693327737f","slug":"kashi-vishwanath-temple-administration-decides-the-donation-amount-of-priests","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर में तय हुई पुजारियों की दक्षिणा राशि, लगाई गई रेट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर में तय हुई पुजारियों की दक्षिणा राशि, लगाई गई रेट लिस्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 28 Oct 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के नाम पर ली जाने वाली दक्षिणा का मंदिर प्रशासन ने रेट तय कर दिया है। मंदिर में पूजा पाठ कराने के लिए तय की गई राशि ही वहां के पुजारी ले सकेंगे। प्रशासन ने रेट लिस्ट मंदिर परिसर में भी लगा दी गई है।
मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने आदेश जारी किया कि अब शास्त्री का दक्षिणा शुल्क भी रसीद पर ही लिखा रहेगा। इसलिए बुकिंग कराने वाले को मंदिर शुल्क, सामग्री शुल्क और अब शास्त्री शुल्क की जानकारी लिखित में मिलेगी। इससे पहले भी ये व्यवस्था लागू हुई थी, लेकिन दक्षिणा वापस लेने में शास्त्रियों को परेशानी हो रही थी।
मंदिर प्रशासन की ओर से तय किए गए रेट में एक शास्त्री से अभिषेक कराने पर 450 रुपए की रसीद लेनी होगी। उसमें मंदिर का शुल्क 180 रुपए, सामग्री का शुल्क 120 रुपए और दक्षिणा शुल्क 150 रुपए है।
विज्ञापन
इस रशीद के कटाने के बाद बुकिंग कराने वाले को कोई दक्षिणा देने की कोई जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा पांच ब्राह्मणों से 1380, 11 ब्राह्मणों से पूजा के लिए 2600 सहित कई अलग-अलग रेट लिस्ट में हैं।