{"_id":"6a3123d7f15fa989550a969e","slug":"kashi-vishwanath-temple-accused-arrested-for-extorting-money-from-devotees-in-name-of-vip-darshan-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर: वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूली कर रहा था युवक, लोगों ने किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर: वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूली कर रहा था युवक, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
Tue, 16 Jun 2026 03:52 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:52 PM IST
सार
Varanasi News: श्रद्धालुओं को विश्वनाथ धाम में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर रुपये मांगने वाले युवक को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। त्रिपुरा भैरवी क्षेत्र में युवक प्रति व्यक्ति से 300 रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
युवक को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दशाश्वमेध थाना अंतर्गत त्रिपुरा भैरवी क्षेत्र में मंगलवार को श्रद्धालुओं को विश्वनाथ धाम में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर कथित रूप से धन उगाही कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक दर्शन कराने के बदले प्रति व्यक्ति 300 रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने उसे रोक लिया और पूछताछ के बाद दशाश्वमेध पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक श्रद्धालुओं को विशेष व्यवस्था और शीघ्र दर्शन का झांसा देकर पैसे मांग रहा था। इस दौरान स्थानीय लोगों को उस पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दशाश्वमेध पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन
पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनिमेष केसरी बताया। उसने खुद को बांसफाटक क्षेत्र की घुघरानी गली का निवासी बताया। दशाश्वमेध पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक के खिलाफ प्राप्त शिकायत और तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए युवक के खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी है। दूसरी ओर क्षेत्र में दर्शन के नाम पर होने वाली कथित दलाली को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन