{"_id":"66496c2d89d3d6326f022b25","slug":"kashi-vishwanath-news-americans-are-at-forefront-in-offering-prayers-at-baba-vishwanath-shrine-in-varanasi-2024-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath: बाबा विश्वनाथ के धाम में शीश नवाने में अमेरिकी सबसे आगे... दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं ये देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath: बाबा विश्वनाथ के धाम में शीश नवाने में अमेरिकी सबसे आगे... दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं ये देश
Sun, 19 May 2024 09:17 AM IST
शाहरुख खान
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 May 2024 09:17 AM IST
सार
बाबा विश्वनाथ के धाम आने में अमेरिकी नंबर वन हैं। दूसरे नंबर पर इटली और तीसरे नंबर पर रूस है। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति को जानने की जिज्ञासा विदेशी पर्यटकों को सात समुद्र पार से काशी खींच लाती है।
विज्ञापन
Kashi Vishwanath
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए देश ही नहीं, सात समंदर पार से भी श्रद्धालु आ रहे हैं। छह साल के आंकड़ों पर गौर करें तो बाबा का दर्शन करने में विदेशी श्रद्धालुओं में सबसे अधिक संख्या अमेरिका के श्रद्धालुओं की है।
दूसरे नंबर पर इटली, तीसरे नंबर पर रूस, चौथे नंबर पर मलेशिया और पांचवें नंबर पर स्पेन के श्रद्धालु हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 2019 से लेकर 31 मार्च 2024 तक सबसे अधिक संख्या 10.20 फीसदी अमेरिकी श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।
इसके बाद इटली के श्रद्धालुओं की संख्या 9.78 फीसदी, रूस के श्रद्धालुओं की संख्या 9.62 फीसदी, मलेशिया के श्रद्धालुओं की संख्या 7.64 फीसदी और पांचवें नंबर पर स्पेन के श्रद्धालुओं की संख्या 7.18 फीसदी है।
विज्ञापन
फ्रांस के श्रद्धालुओं की संख्या 6.86, डच श्रद्धालुओं की संख्या 5.07 फीसदी, जापान के श्रद्धालुओं की संख्या 4.17 फीसदी और ब्रिटिश श्रद्धालुओं की संख्या 4.02 फीसदी रही। इनके अलावा आस्ट्रेलिया, ब्राजील, बांग्लादेश, बेल्जियम समेत कुल 139 देशों के श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।

मार्च 2024 तक आए सबसे अधिक रूस के श्रद्धालु
श्री काशी विश्वनाथ धाम में मार्च 2024 तक सबसे अधिक रूस के श्रद्धालुओं की संख्या 9.75 फीसदी रही। दूसरे नंबर पर अमेरिकी श्रद्धालुओं की संख्या 9.11 फीसदी, इटली के श्रद्धालुओं की संख्या 9.33 फीसदी, मलेशिया के श्रद्धालुओं की संख्या 7.69 फीसदी, फ्रेंच के श्रद्धालुओं की संख्या 6.56 फीसदी, ब्रिटिश श्रद्धालुओं की संख्या 5.16 फीसदी, डच श्रद्धालुओं की संख्या 5.04 फीसदी, स्पेनिश श्रद्धालुओं की संख्या 4.29 फीसदी, जापान के श्रद्धालुओं की संख्या 4.19 फीसदी रही।

2023 में आए सबसे अधिक अमेरिकी
2023 में सबसे अधिक 10.82 फीसदी अमेरिकी श्रद्धालु बाबा के धाम पहुंचे। इसके बाद दूसरे नंबर पर इटली के श्रद्धालु 10.54 फीसदी, तीसरे नंबर पर रूस के 8.63 फीसदी, चौथे नंबर पर स्पेन के 8.15 फीसदी और पांचवें नंबर पर फ्रांस के 6.76 फीसदी श्रद्धालु बाबा के धाम पहुंचे। इसके अलावा डच, जापान, ब्रिटेन, कनाडा समेत कई देशों के श्रद्धालुओं ने भी बाबा के धाम का दर्शन किया।