फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Mandir Residents of Kashi will continue to get entry from Kashi gate only

Kashi Vishwanath Dham: काशी द्वार से ही मिलता रहेगा काशीवासियों को प्रवेश, सावन में लागू व्यवस्था रहेगी जारी

Sat, 24 Aug 2024 11:12 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 24 Aug 2024 11:12 AM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों को काशी द्वार से ही प्रवेश मिलता रहेगा। सावन की तरह ही मंगला आरती के वेटिंग टिकट भी ऑनलाइन बुक होंगे।श्रद्धालुओं के लिए सावन में की गईं व्यवस्थाएं अनवरत जारी रहेंगी।  

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Mandir Residents of Kashi will continue to get entry from Kashi gate only
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में काशीवासियों को काशीद्वार से ही प्रवेश मिलेगा। सावन में लागू की गई काशीद्वार की व्यवस्था अनवरत रूप से जारी रहेगी। श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या के आधार पर काशीद्वार के खुलने की समय सीमा को बढ़ाया भी जा सकता है। साथ ही सावन की तरह ही मंगला आरती के वेटिंग टिकट ऑनलाइन ही बुक किए जाएंगे।

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ के भक्तों के लिए सावन में किए गए इंतजाम आगे भी जारी रहेंगे। खासकर काशीवासियों के लिए शुरू किया गया काशीद्वार नियमित रूप से सुबह चार से पांच और शाम को चार से पांच बजे के बीच खुलेगा। सुबह काशीवासी स्पर्श दर्शन और शाम को झांकी दर्शन कर सकेंगे। काशीवासियों की संख्या अगर बढ़ेगी तो काशीद्वार से प्रवेश की समय सीमा को दो घंटे से और अधिक बढ़ाया भी जा सकता है। फिलहाल काशीद्वार पर श्रद्धालुओं की संख्या का दबाव नहीं है।
विज्ञापन


मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र का कहना है कि काशीद्वार से रोजाना दर्शन करने वालों की संख्या सामान्य है। रोजाना 1100 से 1300 के बीच श्रद्धालु काशीद्वार से दर्शन कर रहे हैं। वहीं मंगला आरती के खाली टिकट भी ऑनलाइन बुक करने की सुविधा भी अनवरत जारी रहेगी। रात्रि में सात से नौ बजे के बीच टिकटों को मंदिर की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाएगा। सावन में यह व्यवस्था शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed