{"_id":"61c8a27e07c8ed5a7b68a3c9","slug":"kashi-vishwanath-dham-worship-was-done-in-sutak-investigation-started-against-archak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम: सूतक में कराया था लोकार्पण का पूजन, अर्चक के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम: सूतक में कराया था लोकार्पण का पूजन, अर्चक के खिलाफ जांच शुरू
Mon, 27 Dec 2021 01:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:05 AM IST
सार
काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण पूजन 13 दिसंबर को हुआ था। काशी के धर्माचार्यों ने सूतक में पूजन कराने की बात कही थी। जिस पर मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सूतक में पूजन की होगी जांच।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण दौरान सूतक में पूजन कराने की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं मंदिर प्रशासन ने भी अर्चक के खिलाफ जांच शुरू करा दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अर्चक के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी। काशी के धर्माचार्यों ने भी अर्चक के कृत्य को निंदनीय बताया है।
विज्ञापन
धर्मार्थ कार्य मंत्री ने मामले में मंदिर प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। डॉ. तिवारी ने कहा कि प्रकरण की जानकारी मिली है। धर्म और आस्था से जुड़ा प्रत्येक प्रकरण हमारे लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। पूर्व न्यासी प्रदीप बजाज ने पीएम को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि पांच दिसंबर को श्रीकांत मिश्र के भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
सूतक में होने के बाद भी उन्होंने 13 दिसंबर को धाम के लोकार्पण का पूजन कराया। उन्होंने सूतक की बात अधिकारियों से छिपाई थी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अर्चक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी विधिसम्मत कार्रवाई होगी की जाएगी।