फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham: world will see wonderful splendor of Kashipuradhipati Dham Sanatan Dharma across witness inauguration festival 

काशी विश्वनाथ धाम: दुनिया देखेगी काशीपुराधिपति के धाम का अद्भुत वैभव, लोकार्पण उत्सव के साक्षी होंगे देश भर के सनातनधर्मी

Tue, 23 Nov 2021 05:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Nov 2021 05:41 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण 15 दिसंबर से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके साथ ही डेढ़ महीने तक चलने वाले भव्य आयोजनों की शृंखला शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham: world will see wonderful splendor of Kashipuradhipati Dham Sanatan Dharma across witness inauguration festival 
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण महोत्सव को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। काशीपुराधिपति के धाम का वैभव पूरी दुनिया देखेगी। धाम के लोकार्पण उत्सव का साक्षी बनने के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का काशी आगमन होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार ने इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। सोमवार को अपर मुख्य सचिव धर्मार्थ कार्य अवनीश अवस्थी की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई देर रात बैठक में काशी विश्वनाथ धाम के कार्यों की समीक्षा की गई। 

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण 15 दिसंबर से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके साथ ही डेढ़ महीने तक चलने वाले भव्य आयोजनों की शृंखला शुरू हो जाएगी। घाट से लेकर बाबा दरबार तक उत्सवधर्मी बनारस में कला, संस्कृति और संगीत के विविध रंग बिखरेंगे। आयोजन में देश भर के उद्योगपति, किसान, राजनीतिक हस्तियां, जन प्रतिनिधि समेत समाज के हर वर्ग के लोगों की उपस्थिति होगी।
विज्ञापन


देश भर से हवाई, रेल और सड़क मार्ग के जरिए श्रद्धालु बाबा के धाम की झलक देखने के लिए बनारस पहुंचेंगे। रेलवे की ओर से जहां विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, वहीं विशेष विमान और स्पेशल बसों का संचालन भी होगा।  700 करोड़ रुपये की इस परियोजना के पहले चरण का 87 प्रतिशत निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और शेष काम नवंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनाए जा रहे हैं शहर में हैलीपैड 
श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य आयोजन के लिए शहर में वीआईपी की आवाजाही के लिए छह स्थानों पर हैलीपैड बनाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर के उद्घाटन से पहले सुरक्षा उपकरण और गैजेट्स की खरीद और उनके इंस्टालेशन की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

तीन दिनों तक बंद रहेगा बाबा दरबार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के मंदिर में कार्य के लिए तीन दिनों तक बाबा का दरबार आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से तीन दिनों तक कार्ययोजना बनाकर मंदिर को बंद रखा जाएगा। संभावना है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में बाबा विश्वनाथ का मंदिर बंद किया जाएगा।

उत्सव की कार्ययोजना
- प्रत्येक राज्य से बनारस के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेन
- प्रत्येक जनपद से दो-दो स्पेशल बसें 
- काशी के विकासखंड से एक बस का काशी विश्वनाथ धाम के लिए रोजाना आगमन
- काशी के गौरवशाली इतिहास पर पुस्तक का प्रकाशन
- काशी विश्वनाथ धाम पर फिल्म का निर्माण 
- गंगा घाट पर आतिशबाजी और लेजर शो का आयोजन  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed