फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham courtyard of house will smell of flowers of faith more than 200 women will become self-r

काशी विश्वनाथ धाम: आस्था के फूलों से महकेगा घर का आंगन, 200 से अधिक महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Mon, 25 Sep 2023 05:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Sep 2023 05:57 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर काशी के मंदिरों में अर्पित होने वाले फूल अब रोजगार का नया साधन बनेंगे। फूल ना तो कचरे में फेंके जाएंगे और ना ही नदी में बहाए जाएंगे।  काशी के मंदिरों में अर्पित होने वाले फूलों से अगरबत्ती, धूप, हर्बल, गुलाल, तुलसी पाउडर और खाद निर्माण शुरू होगा। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham courtyard of house will smell of flowers of faith more than 200 women will become self-r
अगरबत्ती

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में चढ़ने वाले निर्माल्य से अब घर आंगन भी महकेगा। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के सहयोग से मंदिरों में चढ़ने वाले फूलों से अगरबत्ती और खाद बनाने की योजना शुरू होने जा रही है। अक्तूबर में बाबा के निर्माल्य से बंबूलेस अगरबत्ती, धूप, खाद, साबुन, हवन कैप का निर्माण शुरू हो जाएगा। अगरबत्ती के इस उद्योग से दो सौ से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर काशी के मंदिरों में अर्पित होने वाले फूल अब रोजगार का नया साधन बनेंगे। फूल ना तो कचरे में फेंके जाएंगे और ना ही नदी में बहाए जाएंगे। युवा ग्राम्य विकास समिति द्वारा संचालित रिसर्च और डेवलपमेंट संस्था साईं इंस्टीट्यूट आफ रूरल डेवलपमेंट ने सिडबी के सहयोग से काशी के मंदिरों में अर्पित होने वाले फूलों से अगरबत्ती, धूप, हर्बल, गुलाल, तुलसी पाउडर और खाद निर्माण शुरू होगा।

विज्ञापन

रोजाना 50 टन फूल-माला और निर्माल्य लेने की तैयारी

संस्था के अजय सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरूआत छह अक्तूबर को गांधी जयंती के स्वच्छता पखवाड़ा में होगी। पहले चरण में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में चढ़ाए फूलों को एकत्र करके उसे रिसाइकिल करके अगरबत्ती का निर्माण होगा। मंदिर से रोजाना 50 टन फूल-माला और निर्माल्य लेने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शहर के दूसरे मंदिरों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। यह पूरी तरह से बिना किसी केमिकल, बंबूलेस और चारकोल फ्री अगरबत्तियां व धूप होंगी। इसके अलावा प्राकृतिक खाद भी तैयार की जाएगी जो कि किसानों के लिए उपयोगी होगी। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed