{"_id":"66135f7b05dd58965000f735","slug":"kashi-vishwanath-dham-4-5-lakh-devotees-visited-in-varanasi-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम: 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बाबा दरबार में भक्तों की लगी रही लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम: 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बाबा दरबार में भक्तों की लगी रही लंबी कतार
Mon, 08 Apr 2024 08:37 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 08 Apr 2024 08:37 AM IST
सार
काशी विश्वनाथ धाम में इन दिनों भक्तों की लंबी कतार लग रही है। वहीं भक्तों को राहत देने के लिए मंदिर परिसर में जर्मन हैंगर और मैट की व्यवस्था की गई है। वहीं भीड़ और धूप को देखते हुए मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं को नियमित रूप से ओआरएस का घोल पिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंगला आरती से देर रात तक आरती में साढ़े चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। भीड़ और धूप को देखते हुए मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं को नियमित रूप से ओआरएस का घोल पिलाया जा रहा है। रविवार को सेवादारों ने 1734 ग्लास ओआरएस पिलाया।
विज्ञापन
रविवार को मंगला आरती के बाद ही श्रद्धालुओं की कतार बाबा के धाम में लग गई। गोदौलिया से बांसफाटक तक श्रद्धालु धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि तेज धूप के कारण दोपहर में कुछ श्रद्धालु अचेत हो गए थे। उनको पानी पिलाकर होश में लाया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चौक विमल मिश्रा ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों की सूचना के आधार पर क्षेत्र में पुलिस टीम भेजी गई थी। मगर कोई गंभीर अवस्था में श्रद्धालु नहीं मिला। मंदिर प्रशासन का कहना था कि उन्होंने भी श्रद्धालुओं के अचेत होने की सूचना पर जांच कराई थी, लेकिन कोई भी श्रद्धालु ऐसा नहीं मिला।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि दो दिन से धाम के सेवादार श्रद्धालुओं को पानी और ओआरएस पिला रहे हैं। छोटे बच्चों को तो अनिवार्य रूप से ओआरएस दिया जा रहा है। छह अप्रैल को 983 ग्लास ओआरएस श्रद्धालुओं को पिलाया गया। सात अप्रैल को 1734 श्रद्धालुओं को ओआरएस पिलाया गया है।