फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Corridor: PM modi reach sanctum sanctorum garbhgrah on foot with Gangajal jalaabhishek all shivalay of kashi

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: गंगा जल लेकर पैदल ही गर्भगृह तक पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, बाबा के साथ काशी के सभी शिवालयों में होगा अभिषेक

Fri, 10 Dec 2021 05:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 10 Dec 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: PM modi reach sanctum sanctorum garbhgrah on foot with Gangajal jalaabhishek all shivalay of kashi
13 दिसंबर को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

पौराणिक मान्यताओं में उल्लेखित गंगधार से गंगाधर का नाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को और मजबूत करेंगे। गंगा स्नान के बाद देवाधिदेव महादेव के दर्शन की परंपरा में भी इस सदी का नया अध्याय जोड़ेंगे। प्रधानमंत्री राजघाट से क्रूज इस दौरान गंगा दर्शन व स्मरण करते हुए ललिता घाट पहुंचेंगे और यहां आचमन के साथ हाथों में गंगाजल धारण कर लेंगे। यहां से काशीपुराधिपति के गर्भगृह तक पीएम मोदी पैदल ही पहुंचकर अभिषेक करेंगे। इसी के साथ ही गंगधार से गंगाधर के एकाकार का मार्ग भी दुनियाभर के करोड़ों शिवभक्तों के लिए खुल जाएगा।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम को 13 दिसंबर को भक्तों को समर्पित करने वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई पुरातन पंरपराओं के वाहक भी बनेंगे। यह पहला मौका होगा जब महादेव का कोई भक्त गंगा के रास्ते काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेगा। गर्भगृह में देश की सभी नदियों के जल में गंगा जल का मिश्रण कर पीएम मोदी आदि विश्वेश्वर का विशेष अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र 13 दिसंबर की सुबह 10 बजे तक वाराणसी पहुंचेंगे और काशी के कोतवाल कालभैरव से अनुमति लेकर काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण के लिए राजघाट पहुंचेंगे और क्रूज पर सवार होकर काशी विश्वनाथ धाम के घाट पर आएंगे। यहां करीब ढाई घंटे तक पूजा अर्चना व संतों से संवाद के बाद क्रूज से ही संत रविदास घाट जाएंगे। यहां से सड़क मार्ग से वे बरेका अतिथि गृह पहुंचेंगे। शाम को संत रविदास घाट से ही वे क्रूज पर सवार होकर घाटों पर सजने वाली देव दीपावली और गंगा आरती को निहारेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शिवालयों में होगा अभिषेक
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काशी के सभी शिवालयों में महादेव का अभिषेक किया जाएगा। पीएम के काशी विश्वनाथ धाम से निकलने के बाद से ही प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। समारोह और उसके बाद के कार्यक्रमों की भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि बाबा के भोग लगे प्रसाद को पहले सभी आठ विधानसभाओं में पहुंचाया जाएगा, जहां से पहले मंडल, फिर सेक्टर इसके बाद बूथों पर पहुंचाया जाएगा। दो लड्डू वालेपैकेट को भाजपा की बूथ समिति के कार्यकर्ता सर्वप्रथम अपने बूथ अंतर्गत आने वाले मठों, मंदिरों में रहने वाले संत, महात्माओं के साथ ही हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाएंगे।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि प्रसाद के साथ विश्वनाथ धाम के इतिहास से जुड़ी पुस्तिका, जिसमें विश्वनाथ मंदिर पर आक्रांताओं के आक्रमण, अहिल्या बाई होलकर द्वारा निर्माण एवं महाराजा रणजीत सिंह द्वारा शिखर पर सोना मढ़वाने से लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्वनाथ धाम के विस्तारीकरण, भव्यता और सुंदरीकरण का पूर्ण विवरण उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed