{"_id":"5b93add1867a557ebe1e8117","slug":"kashi-vishwanath-corridor-map-and-design-will-be-world-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वस्तरीय होगा काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का नक्शा और डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वस्तरीय होगा काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का नक्शा और डिजाइन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 08 Sep 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का नक्शा और डिजाइन विश्वस्तरीय होगा। कॉरिडोर का नक्शा तैयार करने के लिए कंपनी का चयन ग्लोबल टेंडर के जरिए किया जाएगा। शुक्रवार को मंदिर की वेबसाइट पर टेंडर जारी कर दिया गया है। दस दिन में इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण के साथ ही सुंदरीकरण योजना को शासन से हरी झंडी मिलने के बाद इसकी कवायद तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप कॉरिडोर का खाका तैयार किया जाएगा।
विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के सदस्य सचिव विशाल सिंह ने बताया कि ग्लोबल टेंडर की प्रक्रिया के बाद कंपनियों का पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन और मॉडल देखे जाएंगे। डिजाइन फाइनल करने के बाद प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कं सल्टेंट की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
कॉरिडोर परियोजना के तहत पाथ-वे निर्माण के लिए 148 भवनों के अधिग्रहण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। परिषद के तहत दो वार्डों के 15 मोहल्लों को शामिल किया गया है।
उधर, श्रीकाशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद में वित्त नियंत्रक पद पर लक्ष्मी शुक्ला व विनोद कुमार सिंह को तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं धर्मेंद्र शर्मा को लेखाकार पद पर तैनाती मिली है। इसके अलावा वीडीए में सहायक नगर नियोजक मनोज कुमार को परिषद में इसी पद पर अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।