फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Corridor: Kashi saint society happy after inauguration Dham will be center of faith of Sanatan righteous

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: लोकार्पण के बाद खुश हुआ काशी का संत समाज, बोले- सनातन धर्मियों की आस्था का केंद्र होगा धाम 

Mon, 13 Dec 2021 10:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Dec 2021 10:57 PM IST
सार

काशी के संत समाज ने कहा कि बाबा का धाम दिव्य, अद्भुत और भारतीय संस्कृति के अनुरूप है। काशी विश्वनाथ धाम बनने से संत समाज में प्रसन्नता की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: Kashi saint society happy after inauguration Dham will be center of faith of Sanatan righteous
काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुराधिपति के नये धाम के निर्माण से काशी का संत समाज आह्लादित है। संतों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास से बाबा का धाम नूतन स्वरूप में प्रतिस्थापित हुआ है। द्वादश ज्योर्तिलिंग में प्रमुख आदिविश्वेश्वर के धाम की भव्यता प्राचीनता के साथ सनातनधर्मियों की आस्था का केंद्र होगा। काशी के बुद्धिजीवी और संगीतकार भी धाम के नए स्वरूप के दर्शन कर अभिभूत हैं।

विज्ञापन

 
सनातन धर्म के वैभव में काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण से उत्कर्ष का नया अध्याय लिखा गया है। काशी ही नहीं संपूर्ण सनातन धर्मियों के लिए गौरव का क्षण है। आने वाली पीढ़ियां इसको हमेशा याद रखेंगी।
विज्ञापन

- पद्मश्री प्रो. रामयत्न शुक्ल, अध्यक्ष, श्री काशी विद्वत परिषद
 
बदलाव प्रकृति का नियम है और धाम के स्वरूप में बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर हुआ है। पीएम और सीएम के संकल्प से ही धाम का नूतन स्वरूप साकार हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महंत बालक दास, पातालपुरी मठ

ढाई सौ साल बाद काशी ने नवनिर्माण की नई गाथा लिखी है। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनकर गौरवान्वित महसूस हो रहा है। पीएम ने अहिल्याबाई होल्कर की परंपरा को आगे बढ़ाया है। 
- स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, महामंत्री, अखिल भारतीय संत समिति 

काशी विश्वनाथ धाम का नया स्वरूप देश भर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। बाबा ने काशी के लिए मां अन्नपूर्णा से अन्न की भिक्षा मांगी थी और आज भी काशी में कोई भूखा नहीं सोता है। 
- शंकर पुरी, महंत, अन्नपूर्णा मंदिर 

श्री काशी विश्वनाथ के धाम ने इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। लोकार्पण के गौरवशाली पल का साक्षी बनकर गर्व की अनुभूति हो रही है। सनातन धर्म की ध्वजा देश ही नहीं विदेशों तक लहरा रही है।
- महा मंडलेश्वर संतोष दास, सतुआ बाबा आश्रम

लोकार्पण का उत्सव जन-जन के मन में है। कण-कण वासी शंकर की नगरी में धाम का नया स्वरूप श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार बनाया गया है। सनातन धर्म के उत्कर्ष में धाम का नया स्वरूप सहायक होगा।

- प्रो. राजाराम शुक्ला, पूर्व कुलपति संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और सीएम योगी के प्रयास का प्रतिफल आज पूरी दुनिया के सामने धाम के नए स्वरूप के रूप में स्थापित है। 
- प्रो. हरेराम त्रिपाठी, कुलपति, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय 

काशी की पंरपरा और प्राचीनता के संरक्षण के साथ ही धाम का नया स्वरूप दुनिया के सामने है। बाबा के धाम को श्रद्धालुओं के अनुसार तैयार किया गया है।
- पद्मभूषण पं. साजन मिश्र
 
शिव के धाम की अद्भुत छटा सनातन धर्म के लिए नया अध्याय लिखेगी। दर्शन के लिए आने वाले देश भर के श्रद्धालुओं के लिए सारी सुविधाएं प्रांगण में मौजूद होंगी। बाबा के धाम का नया स्वरूप प्राचीनता को समेटे हुए है।
- पद्मश्री डॉ. सोमा घोष 
  
प्रधानमंत्री की बाबा के प्रति आस्था का प्रतिफल आज श्री काशी धाम के रूप में सनातन धर्मियों के सामने है। श्रद्धालुओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ ही आध्यात्मिक ऊर्जा का अहसास होगा।
- प्रो. नागेंद्र पांडेय, अध्यक्ष, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed