{"_id":"61adad3496ccc73bed08c649","slug":"kashi-vishwanath-corridor-inauguration-preparations-going-fast-cp-a-satish-ganesh-briefed-officers-regarding-vvip-arrival","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम: लोकार्पण पर आएंगे कई वीवीआईपी, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारियों को किया ब्रीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम: लोकार्पण पर आएंगे कई वीवीआईपी, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारियों को किया ब्रीफ
Mon, 06 Dec 2021 11:57 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:57 AM IST
सार
काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण 13 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे। कमिश्नरेट पुलिस ने काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। सोमवार सुबह पुलिस आयुक्त ने धाम का निरीक्षण कर वीवीआईपी आगमन को लेकर अधिकारियों को ब्रीफ किया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने धाम परिसर का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रहीं हैं। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश समेत कई आलाधिकारियों ने सोमवार सुबह काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धाम परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
13 दिसंबर को बाबा के भव्य दरबार के लोकार्पण के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वीवीआईपी के आगमन के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का सुबह जायजा लिया तो पुलिस अधिकारियों की टीम ने भी उनको सुरक्षा व्यवस्था से अवगत कराया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम ने राज घाट भी का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने कई बिंदुओं को लेकर अपनी ओर से आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वहीं साथ चल रहे अधिकारियों से कहा कि जो भी समस्या हो उसे दूर किया जाय। इस दौरान डीसीपी काशी राम सेवक गौतम, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय और मंदिर सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: लोकार्पण के बाद पीएम मोदी करेंगे गंगा में जलविहार, साथ रहेंगे 13 राज्यों के मुख्यमंत्री
देश के कोने-कोने से आएंगे लोग
पुलिस आयुक्त ने धाम परिसर का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर देश के कोने-कोने से लोग तो आएंगे ही साथ ही वीवीआईपी और वीआईपी लोगों का भी जमावड़ा रहेगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने नई कार्ययोजना का खाका तैयार कर लिया है। धाम की निगरानी के लिए लगने वाली फोर्स में पहले से तय जवानों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। धाम की सुरक्षा व्यवस्था को दो जोन में बांटा जाएगा। प्रत्येक जोन में 10 सेंटर होंगे।
सुरक्षा और सुगमता पर फोकस
वीवीआईपी आगमन को लेकर पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को किया ब्रीफ
- फोटो : अमर उजाला
कमिश्नरेट पुलिस का यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता पर विशेष फोकस रहेगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम से जानकारियां दी जाएंगी। पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति उनका व्यवहार बेहद नम्र हो। जिससे श्रद्धालु एक अच्छा अनुभव लेकर धाम से वापस लौटें।
पढ़ेंः सीएम योगी बोले- काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का संदेश पूरी दुनिया में पहुंचाएं, एक माह तक रहे उत्सव जैसा माहौल
पढ़ेंः सीएम योगी बोले- काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का संदेश पूरी दुनिया में पहुंचाएं, एक माह तक रहे उत्सव जैसा माहौल