फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwanath corridor inauguration pm modi visit to varanasi gift of rs 1500 crores langar hall of sant Ravidas temple will dedicated

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: काशीवासियों को देंगे 1500 करोड़ की सौगात, रविदास मंदिर का लंगर हॉल श्रद्धालुओं को करेंगे समर्पित

Thu, 09 Dec 2021 01:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Dec 2021 01:45 AM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 23 दिसंबर तक तीन बार काशी विश्वनाथ धाम से रूबरू होंगे। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद 23 दिसंबर को फिर से काशी आएंगे। 

विज्ञापन
kashi vishwanath corridor inauguration pm modi visit to varanasi gift of rs 1500 crores  langar hall of sant Ravidas temple will dedicated
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर 23 दिसंबर को काशी आएंगे। इस दौरे में वह काशीवासियों को 1500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इसमें सीरगोवर्धनपुर में संत रविदास मंदिर में बने लंगर हॉल को भी श्रद्धालुओं को समर्पित करेंगे। इसके अलावा छह वार्डों में होने वाले कार्यों के साथ ही लहरतारा से मोहनसराय तक फोर लेन सड़क का भी शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन की तैयारियां तेज हो गई है। वह स्वर्वेद मंदिर उमरहा में भी जाएंगे। वह काशी समेत पूर्वांचल के किसानों के साथ यहां संवाद भी कर सकते हैं। संत रविदास मंदिर में दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर हाल भी बन रहा है।
विज्ञापन


60 करोड़ की लागत से बना है लंगर हॉल 
करीब 60 करोड़ की लागत से बनने वाले इस हॉल में बैठकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु लंगर प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। इसके अलावा खिड़किया घाट में छह वार्डों में होने वाले कार्यों समेत कुल 800 करोड़ रुपये परियोजनाओं का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: लोकार्पण कार्यक्रम का देशभर के 51 हजार स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण, भाजपा के मीडिया सेंटर का शुभारंभ

लहरतारा से मोहन सराय और चांदपुर से अकेलवा तक फोरलेन का करेंगे लोकार्पण

700 करोड़ से  लहरतारा से मोहन सराय और चांदपुर से अकेलवा तक फोरलेन सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण 23 दिसंबर को करेंगे। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 23 दिसंबर तक तीन बार काशी विश्वनाथ धाम से रूबरू होंगे।

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे पीएम मोदी 13 दिसंबर को महादेव का भव्य दरबार भक्तों को समर्पित करने के बाद 23 दिसंबर को किसानों से संवाद के लिए दोबारा काशी आएंगे।  इससे पहले 17 दिसंबर को महापौर सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करेंगे। 
पढ़ेंः दिव्य काशी-भव्य काशी अभियान: देशभर के 247 महापौर बनारस में करेंगे रोड शो, सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नगर आयुक्त ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बुधवार को शहर में चल रही सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसमें राजघाट से रविदास घाट तक साफ-सफाई, कूड़े के नियमित उठान के साथ ही घाटों के किनारे मलबा हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा राजघाट भैंसासुर घाट पर सीढ़ियों  की धुलाई का भी निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने घाटों पर लगे लाइटों को चेक कराने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी दिशा में लाइटें किसी घाटों पर बंद नहीं होनी चाहिए। साथ ही अधिकारियों को अवैध बैनर पोस्टर को हटाने का निर्देश  दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed