फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath corridor Guest house Booking started know fare and booking Process

Good News: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में गेस्ट हाउस का संचालन शुरू, जानिए किराया और बुकिंग का तरीका

Wed, 17 May 2023 06:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 May 2023 06:47 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में गेस्ट हाउस का संचालन शुरू हो गया है। एसी डॉरमेट्री या सुपर डीलक्स रूम की  बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से होगी।  दोपहर एक बजे चेक इन के बाद अगले दिन दोपहर 12 बजे चेक आउट कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath corridor Guest house Booking started know fare and booking Process
काशी विश्वनाथ धाम में भीमाशंकर अतिथि गृह का सुपर डीलक्स रूम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। खाने-पीने की सुविधाओं के बाद अब श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम भी हो गया है। बाबा के धाम में श्रद्धालु महज 560 रुपये में रात गुजार सकेंगे। धाम के अतिथि गृह भीमाशंकर का संचालन शुरू होने से श्रद्धालुओं के बाबा के धाम में समय गुजारने की इच्छा भी पूरी हो सकेगी।

विज्ञापन


अतिथि गृह भीमाशंकर में कमरों की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं। तीन मंजिला अतिथि गृह के हर फ्लोर पर 8 कमरे और एक डॉरमेट्री बनाई गई है। डॉरमेट्री में 12 बेड का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन

4480 रुपये में सुपर डीलक्स रूम

एसी डॉरमेट्री में एक बेड सिर्फ 560 रुपये जबकि सुपर डीलक्स रूम के लिए यात्रियों को 4480 रुपये का भुगतान करना होगा। एक कमरे में तीन लोगों के साथ एक बच्चे को रहने की भी सुविधा मिल सकती है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि भीमाशंकर अतिथि गृह का संचालन शुरू हो गया है। एक निजी कंपनी इसका संचालन कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बुकिंग

Kashi Vishwanath corridor Guest house Booking started know fare and booking Process
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : सोशल मीडिया

काशी विश्वनाथ धाम में भीमाशंकर अतिथि गृह को बुक करने के लिए www.southerngrandkashi.com  पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उनका बुकिंग कंफर्म हो जाएगी। यात्री गेस्ट हाउस में जाकर ऑफलाइन माध्यम से भी बुकिंग कर सकते हैं। 
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मौत का क्या है सच? कोर्ट ने तलब की होटल समेत दो स्थानों की CCTV फुटेज

Kashi Vishwanath corridor Guest house Booking started know fare and booking Process
एसी डॉरमेट्री - फोटो : सोशल मीडिया

धाम में अतिथि गृह की सुविधा के साथ ही गंगा आरती, एयरपोर्ट और स्टेशन छोड़ने के साथ ही वाराणसी तथा आसपास के भ्रमण की भी सुविधा दी जा रही है। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार अतिथि गृह से ही अपनी बुकिंग करा सकेंगे।  दोपहर एक बजे चेक इन के बाद अगले दिन दोपहर 12 बजे चेक आउट कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed