फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   What is truth of Akanksha Dubey death varanasi Court summoned CCTV footage of hotel

Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे की मौत का क्या है सच? कोर्ट ने तलब की होटल समेत दो स्थानों की CCTV फुटेज

Wed, 17 May 2023 05:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 May 2023 05:49 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जिला जेल में बंद गायक समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर वाराणसी कोर्ट सुनवाई हुई। मामले में जिला जज ने घटना स्थल वाले होटल समेत दो जगहों का सीसीटीवी फुटेज तलब किया है। 

विज्ञापन
What is truth of Akanksha Dubey death varanasi Court summoned CCTV footage of hotel
आकांक्षा दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम/फेसबुक

विस्तार

50 से ज्यादा दिन बीत जाने के बाद भी भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला अब तक नहीं सुलझ पाया है। प्रकरण में आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत प्रार्थना पत्र पर पर बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्ष के वकीलों ने अपनी दलील दी।

विज्ञापन


समर सिंह के अधिवक्ता ने कोर्ट से उनकी जमानत की मांग की। वहीं आकांक्षा दुबे के वकील ने समर सिंह की जमानत का विरोध किया। आकांक्षा दुबे की मौत का सच जानने के लिए जिला जज की अदालत ने घटना से जुड़े होटल समेत दो स्थानों की सीसीटीवी फुटेज को तलब किया। समीर के अधिवक्ता के आवेदन पर कोर्ट ने यह आदेश दिया।
विज्ञापन


अदालत में सुनवाई के दौरान वादिनी के अधिवक्ता ने आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की। जिस पर अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 19 मई तय कर दी। भदोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहा गांव निवासी भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जश्न से पहले टूट गईं सांसें; एक झटके में तीन जिंदगियां खत्म, बेटी की बरात से पहले पिता और भाई-बहन की मौत

छह अप्रैल को हुई थी समर सिंह की गिरफ्तारी

What is truth of Akanksha Dubey death varanasi Court summoned CCTV footage of hotel
समर सिंह को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को उसे न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था। इसी मामले में समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। दोनों वाराणसी जिला जेल में बंद हैं। पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच पड़ताल की, लेकिन आकांक्षा के आत्महत्या करने की कोई ठोस वजह नहीं तलाश सकी। 

आकांक्षा ने कहा था- कुछ होगा तो समर सिंह जिम्मेदार

What is truth of Akanksha Dubey death varanasi Court summoned CCTV footage of hotel
आकांक्षा दुबे की वायरल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आकांक्षा दुबे की मौत के कई दिन बाद उनकी मां के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने एक फोटो और वीडियो को सार्वजनिक किया। फोटो में आकांक्षा की आंख ऐसे सूजी हुई दिख रही है, जैसे किसी ने उन्हें बर्बरता से पीटा हो। इसी तरह वीडियो में बिलखते हुए आकांक्षा अपनी पीड़ा बता रही थीं।

अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने तब कहा था कि जिस वीडियो में आकांक्षा अपनी मौत के लिए समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं, वह बहुत पुराना नहीं है। न्यायालय के समक्ष वीडियो को प्रस्तुत कर आकांक्षा दुबे की मौत के प्रकरण में न्याय की गुहार लगाई जाएगी। 38 सेकेंड के इस वीडियो में आकांक्षा रोते-बिलखते दिखीं। इसमें उन्होंने दो बार कहा कि मेरे साथ कुछ भी होता है तो जिम्मेदार समर सिंह होगा। 

आकांक्षा दुबे की मां ने लगाए हैं गंभीर आरोप

मधु दुबे का आरोप है कि सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल के कमरे में उनकी बेटी आकांक्षा की हत्या की गई थी। सारनाथ थाने की पुलिस ने उनकी तहरीर को बदलवा कर हत्या की जगह आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। घटना के संबंध में उनका पूरा बयान नहीं दर्ज किया गया। अधिवक्ता शशांक ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें पूरा विश्वास है कि आकांक्षा दुबे की मौत के मामले की जांच न्यायोचित तरीके से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed