{"_id":"5c12875142c7925ced50aad7","slug":"kashi-vishwanath-corridor-and-ganga-pathway-company-gives-presentation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसा होगा काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का पाथवे, गुजरात की कंपनी ने दिया प्रजेंटेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा होगा काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का पाथवे, गुजरात की कंपनी ने दिया प्रजेंटेशन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर व पाथवे का प्रजेंटेशन गुरुवार को गुजरात से आई कंसल्टेंट कंपनी ने दिया। कंसल्टेंट द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन पर अधिकारियों ने मंथन किया। मंथन में दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा, पौराणिकता को प्राथमिकता पर लेने की बात कही गई।
प्रेजेंटेशन में वर्तमान स्थिति, गंगा से मंदिर तक आने की सकरी गलियों को दिखाते हुए विस्तारीकरण व चौड़े पाथवे का प्लान अधिकारियों के सामने रखा गया। बताया कि गंगा घाट से मंदिर की 350 मीटर की लंबाई होगी।
प्रारम्भिक प्लान में मंदिर को 47X42 मीटर के आयताकार चौक क्षेत्र बनाया जाएगा। इस मुख्य परिसर के चारों ओर द्वार बनेंगे। मंदिर परिसर के बाहर एक खुला आयताकार मैदान होगा। वहीं ज्ञानवापी के पास भी खुले क्षेत्र का प्रावधान किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से वॉच टावर, फायर, मेडिकल व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

संसद भवन और एयरपोर्ट जैसी होगी बाबा की सुरक्षा व्यवस्था
अब संसद भवन और एयरपोर्ट की तर्ज पर काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था होगी। मंदिर सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को पूरा प्लान तैयार करने को कहा गया है। यह निर्णय कमिश्नर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में मंदिर के विस्तारीकरण और सुदृढीकरण को लेकर गुरुवार को हुई बैठक में लिया गया। साथ ही मंदिर के नक्शे को लेकर कंसलटेंट कंपनी ने अपना प्रजेंटेशन दिया। पूरी बैठक में श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्घ कराने पर चर्चा की गई।
मंदिर में कुल चार स्तर की व्यवस्था करने पर चर्चा हुई है। इसमें इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, एयर सर्विलांस, बोलार्ड सिस्टम के अलावा एक्सेस कंट्रोल से सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए आईजी विजय सिंह मीणा, कमांडेट सीआरपीएफ एनपी सिंह और एसपी सुरक्षा को जिम्मेदारी दी गई है।
इनकी प्लानिंग के बाद मंदिर प्रशासन उसका क्रियान्वयन कराएगी। नई सुरक्षा व्यवस्था से श्रद्धालुओं के सामनों की चेकिंग की जा सकेगी। सुरक्षा का एक्सेस कंट्रोल मंदिर परिसर में प्रवेश के चारों दरवाजों पर लगाया जाएगा।

अधिकारियों ने ये दिए सुझाव
बैठक में अधिकारियों ने कंपनी को कुछ सुझाव भी दिए। इसमें कमिश्नर ने खुले में जो चौक बनेंगे उनमें काशी व मंदिर की पौराणिकता व इतिहास लिखा हुआ म्यूजियम, मल्टीपरपज हाल, सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग, फोर्स के टावर, दर्शनार्थियों के प्रवेश व निकास के अलग-अलग द्वार आदि को सुरक्षा के हिसाब से बनाया जाए। बैठक में उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण राजेश कुमार, मंदिर के सीईओ विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी उपस्थित रहे।