फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath campus will be more secure in varanasi

वाराणसी: काशी विश्वनाथ परिसर अब और होगा सुरक्षित, बढ़ेगा रेड जोन का दायरा, हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

Sat, 03 Apr 2021 12:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Apr 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath campus will be more secure in varanasi
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

काशीपुराधिपति के भव्य दरबार निर्माण के साथ ही उसकी सुरक्षा को और पुख्ता करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच काशी विश्वनाथ मंदिर में रेड जोन का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। मंदिर परिसर के बाहर गंगा घाट और चारों मुख्य द्वार को यलो जोन में रखा जाएगा। इसके अलावा करीब 39 हजार वर्गमीटर में फैले काशी विश्वनाथ धाम को हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। मंदिर परिसर की निगरानी के लिए वॉच टावर भी बनाए जाएंगे। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना पर गृह मंत्रालय की ओर से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद सुरक्षा की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें मंदिर परिसर के चारों तरफ एक सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी, जो करीब 15 फीट तक ऊंची होगी। दीवार के अंदर के करीब पांच हजार वर्गमीटर क्षेत्र को रेड जोन के दायरे में रखा जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा सड़क से जुड़ने वाले चारों मुख्य दरवाजे से मंदिर परिसर की सुरक्षा दीवार तक के क्षेत्र को येलो जोन में रखा जाएगा। हालांकि येलो जोन में श्रद्धालुओं को थोड़ी सहूलियत मिल सकती है। काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की सहूलियत के लिए ऑटोमैटिक व्यवस्था होगी, जिसमें बिना रुके ही उनकी जांच हो जाएगी। सबसे अहम बात यह है कि मंदिर परिसर में ही लॉकर आदि की सुविधा के चलते चार चरणों में सामान और बॉडी स्कैन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों को धाम में ही मिलेंगी सभी सुविधाएं
काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करने के बाद भक्तों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान में श्रद्धालु बाहर अपने सामान रखकर मंदिर में दर्शन करने जाते हैं। जबकि धाम में कुछ जगहों तक मोबाइल फोन, कैमरा आदि ले जाने की सुविधा पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा गंगा स्नान से लेकर प्रसाद और सॉविनियर शॉप तक की सुविधा धाम के अंदर ही होगी।

पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे भवन
काशी विश्वनाथ धाम में बनने वाले अलग-अलग भवनों के संचालन के लिए भी श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र परिषद निर्णय करेगी। इसमें संग्रहायल, पुस्तकालय, लॉकर रूम सहित अन्य भवनों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए संचालित किया जाएगा। शासन ने 15 अप्रैल तक भवनों के संचालन की कार्ययोजना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

ऐसे बढ़ेगा सुरक्षा का दायरा
-मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए चारों तरफ बनेंगी 15 फीट ऊंची दीवारें
-पांच हजार वर्गमीटर तक में फैल सकता है रेड जोन, वर्तमान में दो हजार वर्गमीटर है क्षेत्र
-10 गुना तक बढ़ेगा यलो जोन का क्षेत्र, 30 हजार वर्गमीटर में फैलेंगी सुरक्षा एजेंसियां

काशी विश्वनाथ मंदिर पर एक नजर
-39 हजार वर्गमीटर का होगा बाबा दरबार
-पांच हजार वर्गमीटर में बनाया जाएगा मंदिर परिसर
-गंगा घाट से मंदिर तक 350 मीटर लंबा व 50 फीट चौड़ा पाथवे
-अगस्त 2021 तक पूरा किया जाना निर्माण, तीन महीने का और मिल सकता है समय

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसमें पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से भी सुझाव आदि लिए जाएंगे। शासन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पर अंतिम निर्णय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed