फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath: Baba's consecration was done with the water of 84 ghats and 12 wells, the abode echoed

Kashi Vishwanath: 84 घाट और 12 कूप के जल से हुआ बाबा का अभिषेक, डमरुओं की गड़गड़ाहट और शंखनाद से गूंज उठा धाम

Tue, 25 Jul 2023 08:39 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 25 Jul 2023 08:39 AM IST
सार

डमरुओं की गड़गड़ाहट और शंखनाद के साथ सभी सिंहद्वार से विश्वनाथ गली होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक किया। शोभायात्रा के पूर्व में महर्षि वेद विज्ञान पीठम के 11 बटुकों ने काशी के 84 गंगा घाटों के साथ 12 पौराणिक कूप के जल से पूरित कलशों का पूजन किया।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath: Baba's consecration was done with the water of 84 ghats and 12 wells, the abode echoed
सावन के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ का हुआ श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा तट से लेकर श्रीकाशी विश्वनाथ का धाम डमरुओं की गड़गड़ाहट और शंखनाद से गूंज उठा। सावन के तीसरे सोमवार को विश्वनाथ गली के व्यापारियों ने बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक की परंपरा निभाई। व्यापारियों ने काशीपुराधिपति का 84 गंगा के घाट और 12 कूपों के जल से अभिषेक किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सर्वे के दौरान क्या-क्या हुआ: अत्याधुनिक उपकरणों के साथ कुदाल-फावड़ा और झाड़ू के साथ पहुंची टीम,देखते रहे लोग

विज्ञापन

सोमवार को विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के बैनर तले सभी व्यापारी सुबह नौ बजे दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क पर एकत्र हुए। इसके बाद शोभायात्रा आरंभ हुई। डमरुओं की गड़गड़ाहट और शंखनाद के साथ सभी सिंहद्वार से विश्वनाथ गली होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक किया। शोभायात्रा के पूर्व में महर्षि वेद विज्ञान पीठम के 11 बटुकों ने काशी के 84 गंगा घाटों के साथ 12 पौराणिक कूप के जल से पूरित कलशों का पूजन किया। जलाभिषेक यात्रा के मुख्य अतिथि विधायक डाॅ. नीलकंठ तिवारी रहे। अध्यक्षता अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज ने की। इस दौरान रमेश तिवारी, कमल तिवारी, डॉ. पवन शुक्ला, भानु मिश्रा, राजू बाजोरिया, सुनील शर्मा मुंशी, ऋषि झिंगरन आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Kashi Vishwanath: Baba's consecration was done with the water of 84 ghats and 12 wells, the abode echoed
84 घाट और 12 कूप के जल से हुआ बाबा का अभिषेक - फोटो : अमर उजाला

इन 12 कूपों का लिया गया जल 

ज्ञानकूप (ज्ञानवापी), धर्मकूप (मीरघाट), चंद्रकूप (सिद्धेश्वर-गली), शुक्रकूप (कालिकागली), धनवंतरि कूप (महामृत्युंजय मंदिर), पादोदक कूप (गायघाट), नलकूपेश्वर कूप (पंचगंगाघाट), शुभोदक कूप (ओमकारेश्वर), भैरव कूप (भूतभैरव), गोदावरी कूप (पुरुषोत्तम मंदिर बड़ादेव), वृद्धकाल कूप (मैदागिन) और कलश कूप (काश्मीरी मल की हवेली)।

 

 

Kashi Vishwanath: Baba's consecration was done with the water of 84 ghats and 12 wells, the abode echoed
डमरुओं की गड़गड़ाहट और शंखनाद के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

शिवालयों में लगी भक्तों की लंबी कतार

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा शहर के शिवालयों में भी सोमवार को जलाभिषेक के लिए कतार लगी रही। सारंगनाथ महादेव से लेकर शूलटंकेश्वर महादेव तक सुबह से देर रात तक दर्शन पूजन और अभिषेक का सिलसिला चलता रहा। त्रिलोचन महादेव, कामेश्वर महादेव, जागेश्वर महादेव, गौरीकेदारेश्वर महादेव, तिलभांडेश्वर, मृत्युंजय महादेव, बैजनाथ महादेव, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सहित बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की लंबी कतार नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed