फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith will now have records of colleges from two districts

MGKVP: काशी विद्यापीठ के पास अब दो जिलों के कालेजों का रहेगा रिकॉर्ड, यहां- जानें पूरा अपडेट

Mon, 03 Feb 2025 04:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Feb 2025 04:02 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ के पास अब दो जिलों के कॉलेजों का रिकॉर्ड रहेगा। इसमें वाराणसी, चंदौली के 228 कॉलेज संबद्ध रहेंगे। इसके अलावा तीन जिले के 171 कॉलेज मिर्जापुर विवि से जुड़ जाएंगे। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith will now have records of colleges from two districts
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पास अब केवल दो जिलों के 228 कॉलेजों के संचालन से जुड़ा रिकॉर्ड ही रहेगा। अब तक पांच जिलों के 399 कॉलेज विश्वविद्यालय से संबद्ध थे। सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर जिले के कॉलेजों के मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से जुड़ने के फैसले के बाद अब संबद्धता विभाग के साथ ही छात्रों के प्रवेश लेने, परीक्षा कराए जाने सहित अन्य रिकॉर्ड अपडेट करवाए जा रहे हैं। इन तीन जिलों में 171 कॉलेज हैं, जिसमें से अब तक 90 कॉलेजों की फाइल मिर्जापुर विश्वविद्यालय को भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन


काशी विद्यापीठ से वाराणसी, भदोही, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर जिले के 399 कॉलेज संबद्ध हैं। पिछले दिनों तीन जिले (सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर) के कॉलेजों के अलग होने के शासन के फैसले के बाद विश्वविद्यालय की ओर यहां से जुड़े 90 कॉलेजों की फाइल भी भिजवा दी गई है। बाकी 81 कॉलेजों से जुड़े कागजातों की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन


परीक्षा विभाग के साथ ही संबद्धता विभाग की ओर से वाराणसी, चंदौली के कॉलेजों की सूची नए सिरे से तैयार करवाई जा रही है। नए सत्र से केवल दो जिलों के कॉलेजों का ही संचालन करवाया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ की परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि शासन के फैसले के अनुसार सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर के कॉलेजों की फाइलें एक-एक कर मिर्जापुर विश्वविद्यालय को भिजवा दी जाएंगी। सभी फाइलों के जाने के बाद वाराणसी, चंदौली जिले का रिकॉर्ड अपडेट करवाया जाएगा।

किस जिले में हैं कितने कॉलेज

  • वाराणसी 133
  • चंदौली 95
  • भदोही 26
  • मिर्जापुर 95
  • सोनभद्र 50
(इनमें से वाराणसी, चंदौली जिले के कॉलेज ही विद्यापीठ से संबद्ध रहेंगे)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed