फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapith will change his three years Syllabus

काशी विद्यापीठ के पाठ्यक्रम में होने जा रहा बदलाव, जानिए अब कैसा होगा

Sat, 22 Jul 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 22 Jul 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
kashi vidyapith will change his three years Syllabus
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने अपने तीन साल पुराने पाठ्यक्रमों में बदलाव की तैयारी की है। नया सिलेबस पूरी तरह नए दौर की जरूरतों के अनुरूप होगा। स्किल डेवलपमेंट, बदलते परिवेश की जरूरतों और रोजगार-तकनीकी सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किए जाएंगे। एमबीए और
विज्ञापन


वाणिज्य के पाठ्यक्रमों में जीएसटी को शामिल किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध केंद्र की स्थापना भी जल्द होगी।
शनिवार को डॉ. पृथ्वीश नाग की अध्यक्षता में हुई विद्या परिषद की बैठक में कई अहम निर्णयों पर मंथन हुआ।

दीनदयाल शोध केंद्र की स्थापना पर मुहर लगाते हुए विद्या परिषद ने इस योजना को मूर्तरूप देने के लिए दो सदस्यीय समिति बनाई। डॉ. दिवाकर लाल श्रीवास्तव और डॉ. सभाजीत यादव इस समिति में शामिल हैं।
विज्ञापन


इस केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर न सिर्फ शोध होगा बल्कि उन पर सेमिनार, परिचर्चा और संगोष्ठियां भी आयोजित होंगी।  शासन ने इसके लिए फंड देने के सहमति भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए पाठ्यक्रमों को कुलपति अप्रूव्ड करेंगे

kashi vidyapith will change his three years Syllabus
पाठ्यक्रमों में बदलाव पर चर्चा के दौरान तय हुआ कि तीन साल पुराने पाठ्यक्रमों को बदला जाएगा। नया सिलेबस आधुनिक परिवेश के अनुसार होगा। पाठ्यक्रमों में बदलाव इसी शैक्षणिक सत्र से करने की बात कही गई। बदले पाठ्यक्रमों को कुलपति अप्रूव्ड करेंगे।

शिक्षकों के प्रमोशन और नियुक्ति के अंतर्गत यूजीसी की नियमावली को परिमार्जित करने के लिए प्रो. ओपी सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में कुलसचिव ओम प्रकाश, उप कुलसचिव व्यास नारायण, डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्रो. शंभुनाथ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed