{"_id":"a88e311fb3d66caebe7b6ab4ee33a615","slug":"kashi-vidyapith-will-change-examination-mathed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ की परीक्षा प्रणाली में होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ की परीक्षा प्रणाली में होगा बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Thu, 30 Apr 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बलिया में पर्चा लीक होने की घटना से सबक लेते हुए काशी विद्यापीठ प्रशासन अब परीक्षा प्रणाली में बदलाव करने की कवायद में जुट गया है। सभी छह जिलों में नोडल सेंटर बनाए जाएंगे। इन केंद्रों से परीक्षा के एक घंटा पहले कालेजों को प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही परीक्षा समिति की बैठक बुलाकर उसमें रखा जाएगा।
विश्वविद्यालय की परीक्षा में सोमवार को बलिया के एक केंद्र पर बीए/बीएससी प्रथम, द्वितीय वर्ष के गणित का पर्चा परीक्षा से पहले खोल दिया गया था। पर्चा आउट होने की घटना से कुलपति और कुलसचिव समेत परीक्षा विभाग के सारे अधिकारी हैरान हैं। कुलपति ने कुलाधिपति को भी इस मामले से अवगत कराया। भविष्य में फिर ऐसी घटना न हो, इसलिए विद्यापीठ प्रशासन अब परीक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है। संदिग्ध कालेजों पर नजर के लिए विशेष टीमें बनाने के साथ ही पेपर भेजने की व्यवस्था पुख्ता करने समेत कई अन्य बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।