फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapith students election movement begain

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अभी से राजनीति गरम

Wed, 19 Jul 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 19 Jul 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
kashi vidyapith students election movement begain
काशी विद्यापीठ परिसर में लगाया पोस्टर तो नहीं लड़ पाएंगे चुनाव - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अभी से राजनीति गरमाने लगी है। छात्रनेता माहौल बनाने में जुट गए हैं। परिसर में हैंड बिल, पैम्फलेट और विजिटिंग कार्ड बांटे जा रहे हैं। परिसर की दीवारों पर भी पोस्टर चिपका दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। शुक्रवार तक परिसर से बैनर-पोस्टर नहीं हटाने पर संबंधित छात्रों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाएगी। उनके प्रवेश पर भी रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन


बुधवार को पूरे परिसर की वीडियोग्राफी कराई गई। चीफ प्राक्टर प्रो. शंभुनाथ उपाध्याय ने बताया कि कतिपय छात्रनेता विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों पर पोस्टर व बैनर लगाकर दीवारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed