{"_id":"6af83cb1a574d4e67c0903cf","slug":"kashi-vidyapith-semester-examination-schedule-in-64-day-at-varanasi-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: 64 दिन की सेमेस्टर परीक्षा, 46 दिन में यूजी के पेपर; यहां पढ़ें- परीक्षा का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: 64 दिन की सेमेस्टर परीक्षा, 46 दिन में यूजी के पेपर; यहां पढ़ें- परीक्षा का पूरा शेड्यूल
Sat, 14 Nov 2026 04:19 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:19 PM IST
सार
काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होकर अगले साल 20 जनवरी तक चलेंगी। इस दौरान 64 में से अलग-अलग दिनों में यूजी-पीजी में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी पेपर देंगे।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गेट
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 64 दिनों की सेमेस्टर परीक्षा होगी। 18 नवंबर से शुरू होकर अगले साल 20 जनवरी तक चलेगी। मुख्य परिसर, एनटीपीसी और उससे संबद्ध वाराणसी, चंदौली के महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षाएं एक साथ कराई जाएंगी।
विज्ञापन
64 में से अलग-अलग दिनों में यूजी-पीजी में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी पेपर देंगे। सबसे कम सिर्फ नौ दिन में ही एमए जर्नलिज्म की परीक्षा हो जाएगी। वहीं, एमकॉम तीसरे सेमेस्टर परीक्षा 12 दिनों तक चलेगी, जबकि सबसे ज्यादा 46 दिन तक बीकॉम, बीबीए और बीसीए पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, कुछ पेपर दो घंटे और कुछ तीन-तीन घंटे के होंगे। विश्वविद्यालय में नए सत्र में दाखिलों का दिन खत्म होते ही परीक्षाओं का बिगुल बज गया। संस्थान की ओर से इसमें यूजी, पीजी की सेमेस्टर परीक्षा में सवालों के जवाबों को लिखने के लिए सभी जिलों के सेंटरों पर कॉपियां भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग की ओर से सभी संबद्ध महाविद्यालयों को भी इसकी जानकारी भेजी जा चुकी है। विद्यापीठ की परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा का कहना है कि सभी संबद्ध कॉलेजों को परीक्षा संबंधी सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी कराने के लिए कहा गया है। परीक्षा समय-सारिणी विद्यार्थी भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से देख सकते हैं।
Trending Videos
परीक्षा का शेड्यूल
- एमए जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन-18 नवंबर से 27 नवंबर। - सुबह 10 से 12 बजे तक।
- बीए, बीएससी 5वां सेमेस्टर-23 नवंबर से 20 जनवरी तक। - दोपहर 2 से 4 बजे तक।
- बीकॉम, बीबीए, बीसीए 5वां सेमेस्टर-23 नवंबर से 9 दिसंबर। सुबह 10 से 12 बजे तक।
- एमबीए 3 सेमेस्टर केवल विश्वविद्यालय-1 दिसंबर से 21 दिसंबर दोपहर 12 से 3 बजे तक
- एमकॉम 3 सेमेस्टर-2 दिसंबर से 14 दिसंबर तक। दोपहर 2 से 4 बजे तक।
