काशी विद्यापीठ: छात्रावास आवंटन के लिए आएंगे अभिभावक, तब मिलेगा कमरा; जानें- क्या है पूरी प्रक्रिया
Varanasi News: काशी विद्यापीठ में छात्रावास आवंटन के लिए अभिभावक आएंगे तब विद्यार्थियों को कमरा मिलेगा। इससे पहले समर्थ पोर्टल से विद्यार्थियों को छात्रावास के लिए आवेदन करना होगा।
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रावास आवंटन के दौरान छात्र के माता-पिता को मौजूद रहना होगा। छात्र के माता-पिता (दोनों या दोनों में से कोई एक)/अभिभावकों की उपस्थिति में ही छात्रों को कमरा आवंटित किया जाएगा। इससे पहले समर्थ पोर्टल से विद्यार्थियों को छात्रावास के लिए आवेदन करना होगा। अभिभावकों का आधार कार्ड भी आवेदन के समय लगाना होगा।
विश्वविद्यालय में 15 जुलाई के बाद से छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। काशी विद्यापीठ में छात्रों के लिए चार जबकि छात्राओं के लिए एक हॉस्टल है। इन दिनों विभिन्न कोर्स में काउंसिलिंग की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही स्नातक द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष के साथ ही स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं के छात्रावास आवंटन की तैयारी भी शुरू हो गई है।
पिछले दिनों छात्रावास में छापा मारने के दौरान बहुत से बाहरी छात्र छात्रावास में रहते मिले थे। इसे देखते हुए ही इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। विद्यार्थियों को हॉस्टल के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसमें माता-पिता का आधार कार्ड भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
छात्रावास के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन किया जाना है। छात्रों की ओर से जो भी अभिलेख लगाए जाएंगे, उसका सत्यापन कराया जाएगा। कमरा आवंटन के समय अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। उनको भी छात्रावास के नियमों से अवगत कराया जाएगा। -डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह, मुख्य गृहपति
किस छात्रावास में हैं कितने कमरे
- जेके महिला छात्रावास - 51 कमरे
- एलबीएस हॉस्टल - 77 कमरे
- भीमराव आंबेडकर हॉस्टल - 20 कमरे
- नरेंद्र देव हॉस्टल - 137 कमर