फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith online Admission application last date is 25 june while up college last date is 30 june

Mission Admission: काशी विद्यापीठ में 25 यूपी कॉलेज में दाखिले के लिए 30 जून तक है आवेदन का मौका

Mon, 20 Jun 2022 04:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Jun 2022 04:56 PM IST
सार

यूपी बोर्ड का इंटरमीडिएट का परिणाम जारी होने के बाद छात्र अब आगे दाखिले के लिए परेशान हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए छह दिन का मौका है। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith online Admission application last date is 25 june while up college last date is 30 june
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड का इंटरमीडिएट का परिणाम जारी होने के बाद छात्र अब आगे दाखिले के लिए परेशान हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए छह दिन का मौका है। छात्र 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा, वहीं कुछ विषयों में प्रवेश मेरिट के आधार पर भी होंगे। काशी विद्यापीठ में बीए की नियमित 750 और पेमेंट की 250 सीटें हैं। बीकॉम की 125 नियमित और 32 पेमेंट सीट हैं। बीम्यूज में नियमित 20, पेमेंट की 10, बीएफए में नियमित 40, पेमेंट 20, बीएसी गणित की पेमेंट 175, बायो की पेमेंट सीट 60 और बीएससी स्ववित्तपोषित की 60 सीट, बीए
विज्ञापन

ऑनर्स जनसंचार की नियमित 90 सीट, पेमेंट की 30 सीट, बीसीए की पेमेंट सीट 60 और बी ड्रामा की पेमेंट सीट 20 पर छात्र आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही बीए एलएलबी की 60 सीटों पर दाखिले के लिए भी इंटर उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। वहीं यूपी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए छात्र 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद जल्द ही प्रवेश परीक्षाओं की तारीख घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू : पीजी में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 दिन बढ़ी

Kashi Vidyapith online Admission application last date is 25 june while up college last date is 30 june
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में पीजी में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। एनटीए की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा के लिए 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन की तिथि बीतने के बाद उसे 15 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी चार जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेेंगे। इसके बाद छह से आठ जुलाई की रात 11.50 बजे तक फार्म की गड़बड़ी को भी सुधारा जा सकेगा।

19 मई से शुरू आवेदन की तिथि 18 जून को ही बीत चुकी थी, इसके बाद भी कई अभ्यर्थी फार्म भर नहीं पाए थे। एनटीए की हेल्पलाइन नंबर पर तिथि बढ़ने के बारे में भी पूछताछ करते रहे। अभ्यर्थियों के पास अब चार जुलाई तक आवेदन का मौका है।

  • ऑनलाइन आवेदन                                   04 जुलाई शाम 5 बजे तक 
  • फीस जमा करने की तिथि                           05 जुलाई की रात 11.50 बजे तक 
  • आनलाइन आवेदन में गड़बड़ी सुधार             06 जुलाई से 08 जुलाई की रात 11.50 बजे तक  

संस्कृत विश्वविद्यालय: शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं 12 जुलाई से

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में शास्त्री एवं आचार्य की परीक्षाएं अब 12 जुलाई से होंगी। रविवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने शास्त्री प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं आचार्य द्वितीय सेमेस्टर और चतुर्थ सेमेस्टर की संस्थागत, व्यक्तिगत, बैक, श्रेणी सुधार और एकल विषय की परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी। इसके पहले यह परीक्षाएं 28 जून से 11 जुलाई तक होनी थीं।

कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा की तिथि में बदलाव का निर्णय किया गया। संस्कृत विश्वविद्यालय समेत परीक्षाएं देश के सभी केंद्रों पर एक साथ दो पालियों में आयोजित कराई जाएंगी। सुबह की पाली में सात बजे से 10 बजे और दोपहर में दो बजे से पांच बजे तक परीक्षाएं होंगी।

परीक्षा समिति ने अंतरप्रदेशीय संबद्ध मध्यमा, पूर्व मध्यमा एवं उत्तर मध्यमा की परीक्षा में 12 से 23 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी। कुलपति ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए शासन के माध्यम से जिला प्रशासन को भी पत्र लिखा जाएगा। परीक्षा की समय सारिणी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। राज्य के बाहर के सम्बद्ध संस्कृत विद्यालयों में मध्यमा, पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षा 12 जुलाई से 23 जुलाई तक देश के विभिन्न केंद्रों मे एक साथ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed