{"_id":"59b56f264f1c1bf87f8b599e","slug":"kashi-vidyapith-llb-entrance-paper-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: दोबारा कराई गई एलएलबी प्रवेश परीक्षा का भी पर्चा आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: दोबारा कराई गई एलएलबी प्रवेश परीक्षा का भी पर्चा आउट
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में रविवार को हुई एलएलबी प्रवेश परीक्षा का पेपर परीक्षा के दौरान ही आउट हो गया। समाज विज्ञान संकाय में परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी ने करीब आधे घंटे बाद मोबाइल से पेपर की फोटो खींच कर उसे व्हाट्सएप के जरिये बाहर भेज दिया।
इसकी जानकारी होने पर मौके पर सुरक्षाकर्मी पहुंचे लेकिन वह भाग गया। इस दौरान उसके पास से पेपर से फटे हुए पेज बरामद हुए, जो दो अन्य अभ्यर्थियों के थे। चीफ प्राक्टर उन दोनों अभ्यर्थियों को पकड़ कर सिगरा पुलिस को सौंप दिया।
एलएलबी समेत तीन पाठ्यक्रमों की दोबारा कराई गई प्रवेश परीक्षा में भी अराजकता का माहौल रहा। परीक्षा चल रही थी और परिसर में छात्रनेताओं का जमावड़ा लगा था। प्रशासनिक भवन चौराहे पर छात्रनेताओं और सुरक्षाकर्मियों में नोंकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन
इसी बीच पर्चा आउट होने की खबर ने अव्यवस्था की पोल खोल दी। सामाजिक विज्ञान संकाय के कमरा नंबर तीन में सजोई निवासी अनिल पटेल परीक्षा दे रहा था। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद वह अपनी और अपने दो साथियों की बुकलेट लेकर टॉयलेट चला गया।
वहां से उसने अपने मोबाइल से तीनों बुकलेट की फोटो खींच कर व्हाट्सएप से बाहर भेजने लगा। सूचना पाकर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ाना चाहा लेकिन वह भागने में सफल रहा।
कुलानुशासक प्रो. शंभूनाथ उपाध्याय ने बताया कि आरोपी परीक्षार्थी के दो साथियों महेशपुर निवासी ऋषभ जायसवाल और अजीत यादव को पकड़ कर सिगरा पुलिस को सौंप दिया गया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।

परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
exam
- फोटो : demo
धांधली की शिकायत पर रविवार को एलएलबी समेत तीन विषयों की प्रवेश परीक्षा दोबारा आयोजित कराई गई लेकिन इस बार भी विद्यापीठ प्रशासन गड़बड़ियां रोकने में नाकाम साबित हुआ।
परीक्षा के दौरान परिसर में हंगामा, परीक्षा केंद्र तक मोबाइल पहुंचने और पेपर आउट होने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिसर में चर्चा थी कि आखिरकार परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र तक कैसे पहुंच गया।
पर्चा आउट होने और परीक्षा केंद्र तक मोबाइल पहुंचने की घटना पर छात्रनेताओं ने विद्यापीठ प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। इसके विरोध में छात्रनेताओं ने सोमवार को आंदोलन करने का एलान किया है।
छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज का कहना था कि पर्चा आउट होने से परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल सवाल है। बताया कि सोमवार सुबह धरना प्रदर्शन कर घटना की जांच की मांग की जाएगी।