फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith examination results with Full of faults students lock administrative building

Kashi Vidyapith: परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों की भरमार, आक्रोशित छात्रों ने जड़ा प्रशासनिक भवन पर ताला

Mon, 17 Oct 2022 06:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Oct 2022 06:03 PM IST
सार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को स्नातक द्वितीय वर्ष के परिणाम से असंतुष्ट छात्रों ने दोबारा मूल्यांकन की मांग पर धरना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith examination results with Full of faults students lock administrative building
प्रशासनिक भवन के गेट पर धरना देते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों की भरमार है। सोमवार को रिजल्ट में गड़बड़ियों को दूर करने में देरी पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने प्रशासनिक भवन के गेट पर ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी के कारण अंदर और बाहर कई कर्मचारी फंसे रहे। वहीं काम के लिए आए विद्यार्थियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


सोमवार को स्नातक द्वितीय वर्ष के परिणाम से असंतुष्ट छात्रों ने दोबारा मूल्यांकन की मांग पर धरना शुरू कर दिया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। छात्रों का कहना था कि सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षा देने के बावजूद परीक्षार्थी को एक प्रश्नपत्र में अनुपस्थित कर दिया गया है।
विज्ञापन


कई परीक्षार्थियों को मिला शून्य अंक 
बीए प्रथम खंड में राष्ट्रगौरव के जिस परीक्षार्थी को 100 में से 76 अंक मिले हैं, उसी परीक्षार्थी को द्वितीय खंड में अनुपस्थित कर दिया गया है। कई परीक्षार्थियों को शून्य अंक भी मिला है। रिजल्ट में व्याप्त गड़बड़ियों को दूर कराने के लिए विश्वविद्यालय ने छात्रों से आवेदन मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अक्तूबर तक गड़बड़ियाें को दूर करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। इससे आक्रोशित छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि तीन दिनों के अंदर रिजल्ट की गड़बड़ियों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 
पढ़ें: BJP नेता की हत्या करने वाला बनना चाहता है उज्जैन का दुर्लभ कश्यप, गैंग का नाम रखा था- 307

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed