फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapith

लॉकडाउन के बाद की स्थितियों पर शोध करेंगे विद्यापीठ के विद्यार्थी

Tue, 21 Apr 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
kashi vidyapith
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज विज्ञान के शोध छात्र-छात्राएं लॉकडाउन की स्थितियों पर शोध तैयार करेंगे। छात्र सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक चुनौतियों पर शोध करेंगे। यह जानकारी समाज विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश पांडेय ने दी। उन्होंने सोमवार को समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र तथा मनोविज्ञान के शोध छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों से ऑनलाइन अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन समाप्त करने के बाद इस लंबी बंदी के कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए अपने-अपने विषय में इस विषय पर शोध पत्र तैयार करें। प्रो. पांडेय ने कहा कि शोध विद्यार्थियों को शोध अवधि में दो शोध पत्र लिखने अनिवार्य है। तीन मई तक घर पर रहें और शोध पत्र तैयार करें। विश्वविद्यालय खुलने के बाद शोध पत्र की एक प्रति जमा करें। गुणवत्ता के आधार पर प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में दो हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। बेहतर शोध पत्र को शासन के विचार के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

समाज में बढ़ने वाले विषाद को कैसे दूर किया जाएगा, आदर्श सामाजिक व्यवहार की पुनर्स्थापना करने, सामुदायिकता को बढ़ावा देने, बुजुर्गों के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता, सामाजिक और राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने उत्प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं का समाधान आदि विषयों पर समाजशास्त्र विभाग के शोध छात्र-छात्राएं शोध पत्र लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थशास्त्र विभाग के छात्र देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने, किसानों, मजदूरों एवं गरीबों की भरपाई कैसे हो सकती है पर शोध पत्र तैयार करें। राजनीति विज्ञान के शोध छात्र राजनीतिक संस्थाओं के व्यवहार संतुलन तथा प्रभावकारी जननीतियों का क्रियान्वयन आदि विषयों शोध करें।

मनोविज्ञान विभाग के शोध छात्र-छात्राएं लॉकडाउन का चित और मनोविज्ञान पर पड़े दुष्प्रभाव तथा उससे बाहर आने के रास्ते पर शोध करेंगे। डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सफाईकर्मी जैसे कोरोना को हराने वाले योद्धाओं की भूमिका तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कारगर नीतियों जैसे विषय पर भी शोध पत्र अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed