{"_id":"58cfee5e4f1c1b415c1a1656","slug":"kashi-vidyapith-become-hightec-all-information-on-mobile-app","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक हुआ काशी विद्यापीठ, अब पूरी जानकारी मोबाइल ऐप पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक हुआ काशी विद्यापीठ, अब पूरी जानकारी मोबाइल ऐप पर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 20 Mar 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश, परीक्षा और परिणाम सहित सभी जानकारियां अब मोबाइल ऐप पर मिल सकेंगी। कुलपति की ओर से सोमवार को ऐप को लांच किया गया। इस दौरान कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने बताया कि विद्यार्थी प्लेस्टोर के माध्यम से ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन संबंधी सभी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में कुलपति ने बताया कि ऐप पर विद्यापीठ का इतिहास, स्थापना के उद्देश्य, सांस्कृतिक और राजनैतिक महत्व, पुस्तकालय आदि का पूरा ब्योरा रहेगा।
स्नातक-स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा फार्म, फीस पेमेंट, फार्म प्रिंट करने के साथ ही पंजीकरण नंबर आदि के लिए विद्यार्थियों को साइबर कैफे का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसके साथ ही जानकारियों के लिए विश्वविद्यालय के कार्यालयों में भागदौड़ से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट की तरह ऐप पूरी तरह से काम करेगा। इस दौरान कुलसचिव ओमप्रकाश, सहायक कुलसचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

प्रवेश के लिए 23 से ऑनलाइन आवेदन
विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए 23 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। कुलसचिव ओमप्रकाश ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी 20 अप्रैल तक इलाहाबाद/एचडीएफसी बैंक की किसी भी शाखा में चालान या पेमेंट गेटवे के माध्यम से परीक्षा फीस जमा किया जा सकेगा।
बताया कि आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 22 अप्रैल तक ऑनलाइन प्रिंट किया जा सकेगा।
विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में स्नातकोत्तर द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 25 मार्च से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि 15 अप्रैल तक रेग्युलर और 16 अप्रैल तक प्राइवेट परीक्षार्थी फार्म भर सकते हैं। बताया कि प्राइवेट परीक्षार्थी 12 अप्रैल तक ऑनलाइन चालान निकाल कर इलाहाबाद/एचडीएफसी बैंक में 14 अप्रैल तक परीक्षा फीस जमा कर सकेंगे। रेग्युलर/प्राइवेट परीक्षार्थियों की हार्डकापी संकाय/विभाग/कॉलेज में 18 अप्रैल तक और यहां से विश्वविद्यालय में 21 अप्रैल तक जमा होगी। विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।