{"_id":"587e3dd14f1c1ba73fefdf2f","slug":"kashi-vidyapith-back-paper-students-get-admission-by-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठः बैक पेपर वालों को मिला सशर्त प्रवेश का मौका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठः बैक पेपर वालों को मिला सशर्त प्रवेश का मौका
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 17 Jan 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बैक पेपर परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा में दाखिले का सशर्त मौका मिला है। ऐसे विद्यार्थी नियमित क्लास करने का शपथ पत्र विश्वविद्यालय में जमा कर 20 जनवरी तक प्रवेश ले सकेंगे।
विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम, द्वितीय वर्ष बैक पेपर परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र प्रवेश के बारे में कोई फैसला न होने से परेशान थे।
छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश गुप्ता और पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में छात्र 11 जनवरी को कुलसचिव से मिले थे। इस बीच मंगलवार को कुलसचिव ओमप्रकाश ने सशर्त प्रवेश की अनुमति का आदेश जारी किया।
द्वितीय-तृतीय वर्ष में इस शर्त के साथ अनुमति दी गई है कि विद्यार्थी इस कक्षा में नियमित अध्ययन किए हो। संबंधित संकाय में शपथ पत्र देकर 25 जनवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरकर जमा करना है।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध कॉलेजों में रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है।
रेग्युलर स्नातक सभी पाठ्यक्रमों के छात्र बिना विलंब शुल्क के 25 जनवरी, 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 जनवरी तक फार्म भर सकेंगे।
प्राइवेट में बीए, बीकॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 24 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 जनवरी तक ऑनलाइन चालान निकाल सकेंगे।