फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith 43th convocation ceremony 71 gold medals will be given to 61 meritorious students rehearsal on 2 January

काशी विद्यापीठ दीक्षांत समारोह: 61 मेधावियों को दिए जाएंगे 71 स्वर्णपदक, दो जनवरी को पूर्वाभ्यास में शामिल होना जरूरी

Fri, 31 Dec 2021 01:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 31 Dec 2021 01:54 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 43वें दीक्षांत समारोह के मुख्य मुख्य अतिथि बोर्ड ऑफ गवर्नस एनआईटी उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. आरके त्यागी होंगे। समारोह  तीन जनवरी को आयोजित है। 

 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith 43th convocation ceremony 71 gold medals will be given to 61 meritorious students rehearsal on 2 January
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 43वां दीक्षांत समारोह तीन जनवरी को आयोजित किया जाएगा। विद्यापरिषद और कार्यपरिषद की बैठक में 73579 विद्यार्थियों को उपाधि देने पर मुहर लग गई। तीन जनवरी को आयोजित दीक्षांत समारोह में 61 मेधावियों को 71 स्वर्णपदक दिए जाएंगे। इसमें स्नातक के 16 और स्नातकोत्तर के 45 विद्यार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


सत्र 2020-21 के स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पूर्वाभ्यास के समय उपस्थित रहना होगा अन्यथा दीक्षांत समारोह में उन्हें स्वर्ण पदक दिया जाना संभव नहीं होगा। मेरिट सूची में टॉप टेन की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि दीक्षांत शिष्टमंडल यात्रा विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद से प्रारंभ होकर गांधी अध्ययन पीठ ऑडिटोरियम तक जाएगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में गुरुवार को विद्यापरिषद और कार्यपरिषद ने परीक्षा समित की संस्तुतियों को अनुमोदित कर दिया। बैठक में किक बाक्सिंग में रोशन मौर्या और कराटे में दिव्या पांडेय को उत्कृष्ट खिलाड़ी का पदक दिया जाएगा। समारोह में 73759 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर व शोध की प्रतीकात्मक उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः अलविदा 2021: कोरोना से जूझकर भी खूब दौड़ा बनारस, मिली यातायात सुविधाओं की सौगात, आम लोगों को मिली राहत

इसमें 58370 स्नातक 15189 पीजी तथा 20 शोध के विद्यार्थी हैं।  काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि बोर्ड ऑफ गवर्नस एनआईटी उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. आरके त्यागी होंगे। दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास दो जनवरी को होगा। जिन परीक्षाओं का परीक्षा फल घोषित हो गया है उनमें सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा 2021 में शोध उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को उपाधि पत्र कुलपति पूर्वाभ्यास के समय प्रदान करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed