फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith: 176 candidates secured admission on the first day of counseling.

काशी विद्यापीठ: काउंसिलिंग में पहले दिन 176 अभ्यर्थियों ने लिया दाखिला

Tue, 14 Jul 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapith: 176 candidates secured admission on the first day of counseling.
काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 में बीए में दाखिले के लिए छह दिन तक चलने वाली काउंसिलिंग सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन विवि में 176 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। मौके पर ही अभ्यर्थियों ने फीस जमा की। इसके बाद उनको प्रवेश सेल की ओर से परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड भी दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 8 बजे से ही काउंसिलिंग स्थल के बाहर अभ्यर्थी जुटने लगे। प्रवेश सेल के उप-समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि सभी विद्यार्थियों के ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड काउंसिलिंग स्थल पर ही जारी कर दिए गए। इस दौरान एक शिविर के माध्यम से नवप्रवेशी विद्यार्थियों को बैंक खाता खोलने आदि की जानकारी भी दी गई। प्रो. कामिल ने कहा कि बीए पाठ्यक्रम की काउंसिलिंग 18 जुलाई तक होगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनको 14 जुलाई के लिए ई-मेल पर लिंक भेजा गया है, उनको गेट पास के साथ अपने मूल प्रमाण पत्रों, सभी की एक सेट फोटोस्टेट, स्वयं की 2 स्टांप साइज फोटो अपनी कैटेगरी का अद्यतन प्रमाण पत्र सहित वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र संकाय पर काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed