फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth will be counseling the migrant laborers

प्रवासी मजदूरों की काउंसिलिंग करेगा काशी विद्यापीठ, बनाई 15 अध्यापकों की बनाई टीम

Wed, 20 May 2020 11:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 20 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth will be counseling the migrant laborers
इकट्ठा मजदूरों की भीड़ - फोटो : amar ujala

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने प्रवासी मजदूरों तथा उनके परिवार की काउंसिलिंग की जिम्मेदारी का संकल्प लिया है। कुलपति प्रो. टीएन सिंह के निर्देश पर छात्र कल्याण संकाय ने पहल करते हुए 15 अध्यापकों की परामर्श समिति का गठन किया है। कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि कोरोना का संक्रमण सामुदायिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। ऐसे में यह जरूरी है कि देश के सभी उच्च्च शिक्षण संस्थान अपने-अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाते हुए अपनी उपयोगिता सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन


परामर्श समिति के सदस्य मोबाइल के माध्यम से रोजाना विद्यार्थियों एवं शहर में रहने वाले लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय परिसर द्वारा संचालित कॅरियर एवं परामर्शन केंद्र अपने सभी सदस्यों की सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से गांव के लोगों तक पहुंचाने के लिए कमर कस चुका है।
विज्ञापन


छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ. बंशीधर पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों को काउंसिलिंग की जरूरत ज्यादा होगी। ऐसे में हमारी टीम मजदूरों तक पहुंचकर या उनको बुलाकर उनकी काउंसिलिंग करेगी। मजदूरों का डाटा भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परामर्श समिति के सभी 15 सदस्यों के नंबर मौजूद हैं। 15 सदस्यीय समिति इस परामर्शन समिति के सदस्य प्रो. राम प्रकाश द्विवेदी, डॉ. बंशीधर पांडेय, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. वंदना सिन्हा, डॉ. रमन पंत, डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, डॉ. मुकेश कुमार पंथ, डॉ. अमरेन्द्र सिंह, डॉ. रजनीश कुमार तिवारी, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. संतोष सिंह एवं सोनाली सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed