{"_id":"5d71704c8ebc3e01451c0924","slug":"kashi-vidyapeeth-varanasi-news-vns4821776174","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ कैंपस में पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ कैंपस में पीएसी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को दोपहर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, असलहा निकाले जाने की घटना के बाद गुरुवार को परिसर में जगह-जगह पीएसी तैनात रही। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से विशेष निगरानी भी की जा रही है। गुरुवार को पुलिस ने विश्वविद्यालय पहुंचकर घटना के दौरान का सीसीटीवी फुटेज निकाला। माना जा रहा है कि मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विश्वविद्यालय में अभी छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है लेकिन माहौल चुनावी हो गया है। अलग-अलग पदों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे छात्रनेता समर्थकों के साथ परिसर में घूम कर वोट मांग रहे हैं। नारेबाजी भी खूब हो रही है। बुधवार की घटना के बाद से गुरुवार को प्रशासनिक भवन चौराहे, नरेंद्र देव छात्रावास, समाज शास्त्र विभाग के पास सहित अन्य जगहों पर पीएसी जवान तैनात हैं।
प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से भी छात्रनेताओं की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। गुरुवार दोपहर में विश्वविद्यालय पहुंचे पुलिस के एक अधिकारी ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को देखने के साथ ही विश्वविद्यालय अधिकारियों से भी मामले में बातचीत की। गुरुवार को भी परिसर में समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र से लेकर मानविकी संकाय तक छात्रनेताओं का प्रचार चलता रहा।