फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth then commotion, counseling postponed

काशी विद्यापीठ में फिर हंगामा, काउंसलिंग स्थगित

Fri, 24 Jul 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 24 Jul 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth then commotion, counseling postponed
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रनेताओं के विरोध, हंगामा और तोड़फोड़ के चलते सभी पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दी गई है। गुरुवार को दूसरे दिन भी काउंसलिंग केंद्र पर हल्ला-हंगामा जारी रहने से नाराज समन्वयक प्रो. केपी जायसवाल समेत काउंसलिंग प्रक्रिया में लगी पूरी टीम ने अपनी इस जिम्मेदारी से इस्तीफा दे दिया। साथ ही, छात्र नेताओं पर हंगामे के दौरान कुर्सियां तोड़ने, गमले उलटने और फाइलें फाड़ने का आरोप लगाया। उधर, छात्र नेताओं ने धांधली का आरोप लगाते हुए अब तक की काउंसलिंग में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं की पूरी सूची जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन


दाखिले में आरक्षण के निर्धारित प्रावधानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बुधवार को भी छात्र नेताओं ने काउंसलिंग केंद्र पर जमकर हंगामा किया था। समन्वयक ने उन पर तोड़फोड़ और फाइलें फाड़ने के आरोप लगाए थे। हंगामे की वजह से बुधवार को काउंसलिंग रात करीब साढ़े दस बजे तक चली थी। पहले दिन के बवाल को देखते हुए गुरुवार को वाणिज्य संकाय स्थित काउंसलिंग केंद्र के बाहर बैरिकेडिंग कराई गई थी ताकि अभ्यर्थी ही अंदर जा सकें। करीब बारह बजे काउंसलिंग शुरू हुई। तभी छात्रनेता आशुतोष सिंह आंसू, मोहित सिंह आदि वहां पहुंचे और समन्वयक से प्रवेश पाने वाले छात्रों की सूची जारी करने की मांग करने लगे। इस पर उनके बीच नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन


हंगामा और तोड़फोड़ के बीच काउंसलिंग रोक दी गई। इसके बाद समन्वयक समेत पूरी टीम ने सुरक्षा न होने का हवाला देते हुए काउंसलिंग कराने में असमर्थता जता दी और कुलपति को इस्तीफा भेज दिया। उधर, काउंसलिंग केंद्र के बाहर छात्रनेता प्रदर्शन कर समन्वयक को हटाने की मांग करने लगे। दूसरी ओर छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप सिंह, उपाध्यक्ष राहुल राज, महामंत्री अनित पटेल के नेतृत्व में छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी की। उन्होंने काउंसलिंग केंद्र में तोड़फोड़ का विरोध किया, साथ ही समन्वयक पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रनेताओं को मनाने का प्रयास किया लेकिन वे अड़े रहे। गतिरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने शाम करीब चार बजे अगले आदेश तक काउंसलिंग स्थगित करते हुए अभ्यर्थियों को वापस घर जाने को कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed