फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth Students of NAAC accredited colleges will get scholarship facility

काशी विद्यापीठ: नैक मूल्यांकन वाले कॉलेज के छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति की सुविधा, कुलसचिव ने भेजा पत्र

Sun, 22 Jun 2025 02:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 02:45 PM IST
सार

विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जाती है। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth Students of NAAC accredited colleges will get scholarship facility
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NAAC: काशी विद्यापीठ से जुड़े कॉलेज जिन्हें नैक मूल्यांकन से ग्रेडिंग मिली है, वहां अध्ययनरत एससी, एसटी के छात्र-छात्राओं को ही छात्रवृत्ति की सुविधा मिलेगी। इसी तरह शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा भी छात्रों को मिलेगी। 

विज्ञापन


नैक ग्रेडिंग पाने वाले छात्रों को विस्तृत सूचना समाज कल्याण अधिकारी को निर्धारित फॉर्मेट पर देनी होगी। ऐसा करने पर ही छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति शासन की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन


समाज कल्याण निदेशालय की ओर से पिछले दिनों विश्वविद्यालयों को भेजे गए पत्र में कॉलेजों की सूचनाएं अपलोड करवाने को कहा गया था। जिनकी नैक से ग्रेडिंग हो गई हो। यह भी कहा गया था कि ग्रेडिंग प्राप्त शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ही छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय, अनुदानित, स्वायतशासी, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्य/प्रबंधकों को भेजे गए एक पत्र में प्राचार्यों को समय से नैक/एनबीए से ग्रेडिंग की प्रक्रिया पूर्ण करवाकर प्रमाणपत्र को निर्धारित प्रारुप में पूरा कर जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध करवाने को कहा है। ऐसा करने पर ही छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति शासन की ओर से मिलेगी। 

विद्यापीठ में 8-9 जुलाई को होगी समाज कार्य की परीक्षा
विद्यापीठ के स्नातक समाज कार्य मेजर (एनईपी) छठवें सेमेस्टर सत्र 2024-25 के रिसर्च प्रोजेक्ट वर्क एवं फील्ड वर्क की मौखिकी परीक्षा 8 व 9 जुलाई को होगी। समाज कार्य विभागाध्यक्ष एवं सकायाध्यक्ष प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगी। दोनों मौखिक परीक्षा समाज कार्य विभाग में समानांतर रूम से होगी। सभी विद्यार्थियों को शामिल होना जरूरी है। विभाग से विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। 

16 जुलाई से होगी सेमेस्टर परीक्षा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग में एमए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 16 से 22 जुलाई तक होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता ने बताया कि परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी। समयसारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed