फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth students group created ruckus during counseling in varanasi

काशी विद्यापीठ: काउंसिलिंग में छात्रों के एक गुट ने किया हंगामा, फर्नीचर और गमलों को उठाकर फेंका, बुलानी पड़ी पुलिस

Fri, 22 Oct 2021 12:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 22 Oct 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth students group created ruckus during counseling in varanasi
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में काउंसलिंग का पहला दिन हंगामेदार रहा। गुरुवार को प्रशासनिक भवन के बाहर छात्र धरना दे रहे थे। दूसरी तरफ छात्रों के एक गुट ने काउंसलिंग रोकने की कोशिश की। हंगामे और शोरशराबे के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद हंगामा कर रहे छात्र शांत हुए और काउंसलिंग की प्रक्रिया आरंभ हुई।

विज्ञापन


इससे पहले छात्रों के गुट ने काउंसलिंग भवन में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ छात्रों ने टेबल, कुर्सी और गमलों को उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हंगामे के कारण काउंसलिंग कराने आए छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब छात्रों को रोकने का प्रयास किया तो वह उनसे भी उलझ गए।
विज्ञापन


प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पहुंचने के बाद हंगामा कर रहे छात्र वहां से फरार हो गए। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि कुछ छात्रों ने काउंसलिंग प्रक्रिया को प्रभावित करने की प्रयास किया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में काउंसलिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। पीजी की काउंसलिंग की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिश्चंद्र महाविद्यालय में देर रात तक चली काउंसिलिंग
हरिश्चंद्र महाविद्यालय में काउंसलिंग की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से आरंभ हो गई। काउंसलिंग की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। बीए की काउंसलिंग में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण 26 अक्तूबर तक काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed