फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth semester examinations to be held in the last week of March

काशी विद्यापीठ : मार्च के अंतिम सप्ताह में होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, छात्रसंघ चुनाव के कारण परीक्षा तिथि को बढ़ाया गया आगे 

Thu, 04 Mar 2021 09:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 04 Mar 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth semester examinations to be held in the last week of March
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाएं मार्च के अंतिम सप्ताह में होंगी। विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की आवेदन तिथि को 15 मार्च तक बढ़ा दिया है। संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 18 मार्च तक संकाय, विभाग व संबंधित कॉलेजों में जमा कर सकते हैं। व्यक्तिगत परीक्षार्थी ई-चालान के माध्यम से 17 मार्च तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के कारण परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाया गया है। शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल में शुरू कराने का निर्णय लिया गया है। स्नातक व स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्रों को 15 मार्च तक मौका दिया गया है।
विज्ञापन


महाविद्यालय 22 मार्च तक परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय में जमा कर सकते हैं। कई महाविद्यालयों से छात्रों के परीक्षा आवेदन जमा नहीं हो सके थे। इसको ध्यान में रखते हुए परीक्षा आवेदन तिथि को बढ़ाया गया है।  सेमेस्टर परीक्षाओं में वाराणसी के अलावा पांच जिलों में लगभग 65000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बता दें कि शासन ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों से सेमेस्टर परीक्षाओं को फरवरी-मार्च और वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल से मई तक कराने का निर्देश दिया है। शासन ने 30 जून तक परीक्षा परिणाम घोषित करने का निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed