फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth semester examination copies evaluation will start after January 26

काशी विद्यापीठ: 26 जनवरी के बाद शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन, 217 केंद्रों पर चल रही सेमेस्टर परीक्षा

Wed, 24 Jan 2024 06:50 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Jan 2024 06:50 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ के 217 केंद्रों पर सेमेस्टर परीक्षा चल रही है, जो चार मार्च तक चलेगी। परीक्षा के बाद 41 संकलन केंद्रों पर कॉपियां पहुंच रहीं हैं। इधर, परीक्षा विभाग ने मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth semester examination copies evaluation will start after January 26
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षा की कॉपियां जिलेवार बनाए गए संकलन केंद्रों पर जमा होने लगी है। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी से भी निगरानी कराई जा रही है। गणतंत्र दिवस के बाद कॉपियां विश्वविद्यालय में आनी शुरू हो जाएंगी। कैमरे की नजर में मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय और संबद्ध वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही में बनाए गए करीब 217 केंद्रों पर बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। 18 जनवरी से शुरू परीक्षा में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर 12 फरवरी तक जबकि तृतीय सेमेस्टर 16 फरवरी और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा चार मार्च तक चलेगी। 
विज्ञापन


केंद्रों पर परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों को 41 संकलन केंद्र पर जमा कराया जा रहा है। इधर, परीक्षा विभाग ने मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें जिलेवार आने वाली कॉपियों के विश्वविद्यालय में भंडारण, परीक्षकों की सूची तैयार करने सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
जिलों में बने संकलन केंद्रों से सप्ताह भर की परीक्षा की कॉपियां विश्वविद्यालय में मंगवाई जाएंगी। सेमेस्टर परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर परिसर में कैमरे की जांच सहित अन्य तैयारियां चल रही हैं। - डॉ. सुनीता पांडेय, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed