फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth Professor resigned said students committed indecency it is not right to work in this situation 

वाराणसी: काशी विद्यापीठ के प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा, बोले- छात्रों ने की अभद्रता, इस परिस्थिति में काम करना ठीक नहीं

Wed, 24 Nov 2021 12:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Nov 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth Professor resigned said students committed indecency it is not right to work in this situation 
काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. केएस जायसवाल ने विश्वविद्यालय समन्वयक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके पास इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी), राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) और नैक के समन्वयक पद की जिम्मेदारी थी।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर असंतोष जाहिर कर इस परिस्थिति में अतिरिक्त काम न करने का इस्तीफे में जिक्र किया है। प्रो. केएस जायसवाल के साथ कुछ छात्रों ने अभद्र व्यवहार किया था। इसके बाद विद्यापीठ प्रशासन ने आरोपी छात्रों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


वहीं, अब तक कार्रवाई न होने से शिक्षक नाराज हैं। प्रो. केएस जायसवाल ने बताया कि विभागाध्यक्ष पद पर सेवा करते रहेंगे, लेकिन इस परिस्थिति में अतिरिक्त जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया जा सकता है। जिस तरह की घटनाएं हो रही है, वह ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं शिक्षक 
प्रो. केएस जायसवाल के साथ अभद्रता से नाराज शिक्षकों ने पिछले दिनों धरना दिया था। अब प्रो. जायसवाल द्वारा इस्तीफा देने के बाद चर्चा इस बात की भी है कि छात्रों पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर करीब एक दर्जन शिक्षक  मूल दायित्व को छोड़कर अतिरिक्त पदों पर सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं। चीफ प्राक्टर प्रो. निरंजन सहाय का कहना है कि प्रोफेसर संग नोकझोंक व धक्का-मुक्की के मामले में दो आरोपी छात्र गणेश राय व प्रभु पटेल को 15 नवंबर को ही नोटिस दिया जा चुका है। जांच भी कराई जा रही है। स्पष्टीकरण आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed